Friday, April 7, 2017

जिसके आगे पूरी भाजपा हाथ जोड़ के सजदा करती है, उस इंसान की कहानी


Image result for दीनदयाल उपाध्याय

TOC NEWS
दीनदयाल उपाध्याय
भारतीय जनता पार्टी एक इंसान के नाम पर सजदा करती है. आपके दिमाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आएगा, पर वो इंसान पीएम नरेंद्र मोदी नहीं हैं. बल्कि वो खुद उस इंसान के नाम पर झुक जाते हैं.
वो नाम है दीनदयाल उपाध्याय का. भाजपा के स्थापना दिवस पर ये नाम याद करना और भी जरूरी हो जाता है. भाजपा तो 1980 में अस्तित्व में आई. इससे पहले इस पार्टी का नाम जनसंघ हुआ करता था. पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1953 से 1968 तक जनसंघ के नेता हुआ करते थे.
Image result for दीनदयाल उपाध्याय
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था: ‘अगर मेरे पास दो दीनदयाल होते तो मैं भारत का चेहरा बदल देता.’
हिंदू विचारधारा की इस पार्टी में दीनदयाल उपाध्याय का नाम सिर्फ इसलिए नहीं है कि वो शुरुआत से थे, बल्कि इसलिए है क्योंकि उन्होंने एक फिलॉसफी दी, जिसकी दुहाई आज भी भाजपा के नेता देते हैं. अक्सर भाजपा पर आरोप लगता है कि इनके पास विचारधारा जैसी कोई चीज नहीं है. कोई इतना बड़ा विचारक नहीं हुआ है, जो बाकी विचारों को काट सके. ऐसे में ये पार्टी दीनदयाल उपाध्याय की बातों का ही आसरा खोजती है.
Related image
गोलवलकर, दीनदयाल उपाध्याय और वाजपेयी
पर क्या थी उनकी बात, जिसे भाजपा आज भी दुहराती है?
दीनदयाल उपाध्याय की थ्योरी: एकात्म मानववाद
दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के मुताबिक किसी व्यक्ति के लक्ष्य उसके समाज के लक्ष्यों के पूरक हैं. क्योंकि एक आत्मा पूरी इंसानियत को एक करती है. तो एक आदर्श इंसान को खुद से और खुद के परिवार से बाहर सोचना चाहिए और पूरी इंसानियत के भले के बारे में सोचना चाहिए. पर ये सिर्फ सामाजिक थ्योरी नहीं थी. दीनदयाल के मुताबिक ये पश्चिमी सभ्यता के कम्युनिज्म, कैपिटलिज्म और व्यक्तिगतवाद से अलग हिंदुस्तान के लिए थ्योरी थी. हालांकि इकॉनमी के बारे में दीनदयाल का मानना था कि छोटी यूनिट होनी चाहिए इंडस्ट्री की, जिससे प्रोडक्शन ज्यादा हो. नेहरू के प्लानिंग कमीशन के वो सख्त खिलाफ थे. नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद बड़ी तत्परता से इसको खत्म किया.
1965 में जनसंघ ने एकात्म मानववाद को अपना ऑफिशियल सिद्धांत बना लिया. यही भाजपा का भी ऑफिशियल सिद्धांत है. इसके मुताबिक कम्युनिज्म और कैपिटलिज्म से अलग भारत को एक अपना इकॉनमिक मॉडल बनाना चाहिए, जिसमें इंसान को केंद्र में रखा जा सके. पर इस थ्योरी ने पश्चिमी साइंस को पूरी तरह से स्वीकार किया था, भले उनकी इकॉनमिक थ्योरी को ना किया हो.
एम. एस. गोलवलकर
पर इसमें सबसे रोचक चीज ये है कि दीनदयाल उपाध्याय की बातों में हिंदू राष्ट्रवाद नहीं है. वो भारत की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं से परिचित थे, पर ये उनके लिए धर्म की सेटिंग में था, हिंदुत्व की सेटिंग में नहीं था. वो धर्म की बात करते हैं, गोलवलकर की तरह हिंदू कॉन्शसनेस की बात नहीं करते. उपाध्याय का धर्म हिंदू धर्म नहीं है. वो इसको आम तौर पर प्रचलित धर्म और रिवाज की तरह नहीं मानते. इनके धर्म को अगर फिलॉसफी की तरह देखा जाए, तो शायद उनकी बात ज्यादा समझ आएगी. उनकी फिलॉसफी के मुताबिक हमें अपने कल्चर से ही अपनी समस्याओं का हल खोजना होगा. यही बातें पीएम नरेंद्र मोदी भी दुहराते हैं.
Related image
कैसे दीनदयाल उपाध्याय की ये हैसियत बनी?
25 सितंबर, 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान में पैदा हुए थे दीनदयाल. इनके पिताजी ज्योतिषी थे. पर बहुत जल्दी ही उनकी मौत हो गई थी. मां की भी मौत तब हो गई, जब दीनदयाल की उम्र 8 साल थी. तो दीनदयाल का पालन-पोषण ननिहाल में हुआ. पढ़ाई करने वो सीकर पहुंच गए और इतने मेधावी थे कि सीकर के महाराजा कल्याण सिंह ने उनको स्कॉलरशिप दे दी. बाद में उन्होंने पिलानी से पढ़ाई की. उस समय साइंस का वो बढ़िया कॉलेज हुआ करता था.
1937 में जब दीनदयाल सनातन धर्म कॉलेज कानपुर में पढ़ रहे थे, तब वो RSS के संपर्क में आए. उससे पहले वो प्रोविंशियल सर्विसेज के लिए चुन लिए गए थे, पर उन्होंने जॉइन नहीं किया. और फिर उनकी मुलाकात आरएसएस के फाउंडर के बी हेडगेवार से हुई. 1942 में वो आरएसएस के लिए फुल टाइम काम करने लगे. नागपुर में संघ का द्वितीय वर्ष पूरा करने के बाद वो प्रचारक बन गए. पहले उन्होंने लखीमपुर जिले के लिए प्रचारक का काम किया. फिर यूपी के प्रांत प्रचारक बन गए.
Related image
उस वक्त उनको आरएसएस का आदर्श स्वयंसेवक माना जाता था. आज भी माना जाता है.
दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी बाकी लोगों के साथ
दीनदयाल ने लखनऊ से राष्ट्रधर्म के नाम से मासिक पत्रिका शुरू की थी. उन्होंने बाद में पांचजन्य और स्वदेश भी निकालना शुरू किया. पर वो किसी में अपना नाम एडिटर के तौर पर नहीं देते थे.
1951 में जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, तो दीनदयाल को आरएसएस ने इसमें प्रमोट किया. वो आरएसएस का राजनीतिक चेहरा बनकर आए. पहले वो उत्तर प्रदेश जनसंघ के जनरल सेक्रेटरी बने, बाद में ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी बन गए. पर 1953 में मुखर्जी की मौत हो गई. इसके बाद जनसंघ की पूरी जिम्मेदारी दीनदयाल उपाध्याय के कंधों पर आ गई. 1953 से 1967 तक वो जनसंघ के सर्वेसर्वा रहे. उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, पर जीत नहीं मिली थी.
Image result for दीनदयाल उपाध्याय
उनकी मौत को कई लोग आज भी रहस्यमयी मानते हैं
11 फरवरी 1968 को यूपी के मुगलसराय के पास ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी संदेहास्पद मौत हो गई. वो सियालदह-पठानकोट एक्सप्रेस से लखनऊ से पटना के लिए निकले थे. उनकी लाश रेलवे ट्रैक के पास मिली थी. इसको ले के कई कॉन्सपिरेसी थ्योरीज हैं. कई लोग उनकी मौत को मर्डर ही मानते हैं. उसी साल रॉबर्ट कैनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की भी हत्या हुई थी.
दीनदयाल उपाध्याय की डेड बॉडी
शुरुआत में सीबीआई ने इस मामले की जांच की और कहा कि ट्रेन में चोरी के दौरान इनकी मौत हो गई है. दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया, जिन्होंने कहा कि हमने ट्रेन से दीनदयाल को धक्का दे दिया था. पर बाद में दोनों छूट गए.
डेड बॉडी के साथ जनसंघ के नेता
जनसंघ के एक फाउंडिंग मेंबर बलराज मधोक ने कई बार कहा है कि ये मर्डर ही था. 1973 में मधोक ने जनसंघ छोड़ दिया था क्योंकि वाजपेयी ग्रुप के साथ उनकी बनी नहीं थी. मधोक ने ‘जिंदगी का सफर’ नाम से आत्मकथा लिखी. इसका तीसरा वॉल्यूम 2002 में आया. इसकी शुरुआत दीनदयाल की मौत से होती है. इसमें उन्होंने लिखा है कि इस हत्या में जनसंघ के नेताओं का ही हाथ होने की संभावना थी. वो आरएसएस के अंदर ताकत की आजमाइश को भी इसका जिम्मेदार मानते थे. उन्होंने वाजपेयी और नानाजी देशमुख पर भी आरोप लगाया कि एक हत्या को ट्रेन एक्सिडेंट बनने पर कुछ खास नहीं कहा इन लोगों ने. पर मधोक की बातों में कोई प्रूफ नहीं मिला है.
मोदी हर वक्त दीनदयाल उपाध्याय का नाम लेते हैं. जब इन्होंने योजनाएं चलाईं, तो सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर ही चलाईं. 2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव में मोदी ने कहा था: जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिंदा थे, तब हम लोग चुनाव में जमानत जब्त हो जाने पर भी सेलिब्रेट करते थे. 2016 में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर भाजपा देश के कई राज्यों में जीतेगी. मेक इन इंडिया के लॉन्च पर कहा कि मैं ये प्रोग्राम उनके चरणों में रखता हूं.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news