जनसंवेदना में किया नेकी की दीवार का शुभारम्भ
Toc News // भोपाल। 07 अप्रैल 2017
जनसंवदेना (मानव सेवा में सर्मपित संस्था) में ’’आनन्दम्’’ ’’नेकी की दीवार’’ का उद्घाटन करते एवं विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहाॅ कि मानव सेवा ईश्वर की सेवा से बढ़कर कार्य है जो जनसंवेदना भोपाल महानगर में भोजन वितरण, एवं उन लोगों के अंतिम संस्कार की सेवा कार्य करती है जो अतुलनीय है। उन्होने इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सदस्य बनने की घोषणा की। श्री सिंह ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को संस्था से जुड़कर पुण्य-भागी बनना चाहिए।
नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चैाहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैाहान के ’’आनन्दम्’’ के संकल्प को जनसंवदेना ने ’’नेकी की दीवार’’ को प्रारम्भ कर उसको रूप दिया है। इस ’’नेकी की दीवार’’ से पीड़ित लोगों को मदद मिलेगी। उन्होनें इस अवसर पर चार बैन्चे तथा दो झूले परिसर में लगाने की घोषणा की।
कार्यक्रम के अवसर पर विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह, अध्यक्ष सुरजीत सिंह चैाहान एवं पार्षद श्रीमती मीना यादव के द्वारा ’’नलकूप खनन’’ के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्री प्रहलाद अग्रवाल, रवि अग्रवाल , मनमोहन कुरापा, एडवोकेट श्री महेश साहू , भाजपा मण्डल के पदाधिकारी गण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।
स्लम बस्तियों की महिलाओं को उपहार स्वरूप ’’लंच बाक्स’’ माननीय अतिथियों के हाथों से वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चैाहान एवं पार्षद मीना यादव ने संरक्षक सदस्य बनकर संस्था से जुड़ने की घोषणा की।
आर.एस.अग्रवाल
9826013975


No comments:
Post a Comment