TOC NEWS
नई दिल्लीः जियो ने अपना समर सरप्राइज ऑफर वापस ले लिया है. अब कंपनी अपने यूजर्स को तीन महीने तक फ्री डेटा नहीं देगी. टेलीकॉम रेग्यूलेटर ट्राई के सुझाव के बाद जियो ने अपनी ये सेवा वापस ले ली है. यानी अब कंपनी यूजर्स को तीन महीने फ्री सेवा नहीं देगी बल्कि अब आपको जियो का टेरिफ लेना होगा.
जियो ने 31 मार्च को समर सरप्राइज ऑफर का ऐलान किया था जिसके तहत प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये और इसके साथ 303 रुपये के रिचार्ज पर कंपनी अपने यूजर्स को तीन महीने यानी अप्रैल से जून तक फ्री सेवा देने वाली थी.
जियो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘टेलीकॉम रेग्यूलेटर ट्राई के सुझाव के बाद हम अपना जियो समर सरप्राइज ऑफर वापस ले रहे हैं. हम ट्राई के इस सुझाव का पालन करेंगे. समर सरप्राइज के तहत मिलने वाली तीन महीने कंप्लीमेंट्री सेवा अब नहीं दी जाएगी.’
हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि इस ऐलान से पहले तक जिन लोगों ने प्राइम मेंबरशिप के साथ 303 रुपये का रिचार्ज किया है उन्हें ये तीन महीने की कंप्लीमेंट्री सेवा मिलेगी. जिसका मतलब कहुआ कि अगर आपने अब तक प्राइम मेंबरशिप और 303 का रिचार्ज नहीं कराया है तो आपको जियो के इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा लेकिन जिन लोगों ने इस ऑफर के बंद होने के ऐलान से पहले रिचार्ज कर लिया है उन्हें ये तीन महीने फ्री डेटा की सेवा मिलेगी.

No comments:
Post a Comment