Friday, April 7, 2017

अभी अभी: EVM में गड़बड़ी पर हुआ बड़ा खुलासा, पूरा देश हुआ शर्मसार, हर तरफ मची अफरातफरी


Image result for अभी अभी: EVM में गड़बड़ी पर हुआ बड़ा खुलासा, पूरा देश हुआ शर्मसार, हर तरफ मची अफरातफरी
TOC NEWS

राज्यसभा में आज (बुधवार) वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की शुचिता को लेकर फिर हंगामा खड़ा हुआ। राज्यसभा में विपक्ष के माननीय सदन की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए। राज्यसभा में यह मामला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उठाया। बाद में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और शरद यादव मायावती के समर्थन में खड़े दिखे।

ईवीएम की शुचिता
हंगामा इतना अधिक बढ़ गया कि राज्यसभा अध्यक्ष को निचले सदन को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष पूरी चुनाव प्रणाली को बदलने की मांग कर रहा है, वह ईवीएम के बजाय बैलेट से चुनाव चाहता है। जबकि सत्ता पक्ष ने इसे जनादेश का अपमान बताया है। सत्ता पक्ष आयोग के साथ खड़ा है, जबकि आयोग विपक्ष के आरोपों को गलत ठहरा रहा है।
अहम सवाल है कि जहां हर बात सियासी नजरिए से देखी जाती हो, उस स्थिति में कौन सच है, इसकी पहचान बेहद मुश्किल है। सरकार विरोधियों को आयोग के पास जाने की नसीहत दे रही है। जबकि विपक्ष पूरी प्रणाली में बदलाव चाहता है।

मायावती की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया गया है। लेकिन इस महौल में जब सभी पक्ष एक दूसरे से अपनी बात मनवाने पर अड़े हों फिर न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। लेकिन सौ फीसदी कोई खरा नहीं हो सकता। इसके लिए तो बीच का रास्ता ही निकालना पड़ेगा। सारा फसाद उप्र की जीत का है। अभी तक वहां 14 सालों तक गैर हिंदू विचारधारा वाले दलों की सरकार बनती बिगड़ती रही है। लेकिन इस बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत से ईवीएम ही अपवित्र हो चली है। ऐसी स्थिति में आयोग को वोटिंग का नया विकल्प और वोटिंग एप लांच करना चाहिए साथ ही ऑनलाइन वोटिंग प्रणाली आधार से लिंक कर अमल में लाई जानी चाहिए।

आयोग बार-बार यह साफ करता रहा है कि ईवीएम मशीन में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जा सकती। लेकिन यह सब हुआ कैसे? इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन हैं। उप्र में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर विरोधियों की तरफ से उठाए गए सवाल क्या वाजिब हैं? आयोग जब कहता है कि ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ संभव नहीं है फिर यह गड़बड़ी कहां से आई। यह सवाल सिर्फ वोटिंग मशीन में तकनीकी खामी का नहीं बल्कि आयोग की साख और लोकतांत्रिक हितों का सवाल है।

इससे यह साबित होता है कि दाल में जरूर कुछ काला है आयोग को इसकी जबाबदेही तय करनी चाहिए। सिर्फ डीएम और एसपी को हटाना ही समस्या का समाधान नहीं है। अगर ईवीएम की तकनीक से खेल करना संभव है तो उस खेल की तकनीकी खामी बाहर आनी चाहिए, जिससे मशीनी प्रणाली में लोगों का भरोसा जिंदा रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का निष्पक्षता से निष्पादन किया जाए।

अगर सब ठीक था तो आईएस एवं आईपीएम अफसरों को क्यों हटाया गया। निर्दलीय उम्मीदवार को जाने वाला वोट कमल पर क्यों गया? अगर मशीन की सेटिंग दुरुस्त नहीं थी तो उसका परीक्षण ही क्यों किया गया। यहां वीवीपैट से चुनाव होने हैं। यह ईवीएम की वह व्यवस्था है, जिसमें मतदाता को वोटिंग करने के बाद पता चल जाएगा कि उसका वोट किस दल को गया। वोटिंग के बाद एक पर्ची निकलेगी और वह बताएगी आपका वोट आपके चुने हुए उम्मीदवार के पक्ष में गया है।

हलांकि वह पर्ची वोटर अपने साथ नहीं ले जा पाएगा। भिंड के परीक्षण में इसकी हवा निकल गई। आयोग के दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं। जबकि आयोग बार-बार यह कहता रहा है कि ईवीएम में किसी प्रकार की कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया जा सकता। आयोग ईवीएम को पूरी तरह सुरक्षित मानता है। यह चिप आधारित सिस्टम है। इसमें एक बार ही प्रोग्रामिंग की जा सकती है।

चिप में संग्रहित डाटा का लिंक कहीं से भी जुड़ा नहीं होता है उस स्थिति में इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ और हैकिंग नहीं की जा सकती। यह ऑनलाइन सिस्टम पर भी आधारित नहीं होता है। ईवीएम में वोटिंग क्रमांक सीरियल से सेट होता है। यह पार्टी के अधार के बजाय उम्मीदवारों का नाम वर्णमाला के अधार पर होता है, जिसमें पहले राष्ट्रीय, फिर क्षेत्रिय, दूसरे दल और निर्दलीय होते हैं।

हलांकि चुनाव आयोग ने 2009 में ऐसे लोगों को आमंत्रित किया था, जिन्होंने ईवीएम मशीन को हैक करने का दावा किया था। लेकिन बाद में यह साबित नहीं हो सका। अयोग की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय में भी हैक का दावा करने वालों को भी चुनौती दी गई थी, लेकिन ऐसा दावा करने वाला कोई भी शख्स मशीन को हैक नहीं कर पाया। वहीं 2010 में अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ईवीएम को हैक करने का दावा किया था, जिसमें बताया गया था कि एक मशीन के जरिए मोबाइल से कनेक्ट कर इसमें बदलाव किया जा सकता है।

निर्वाचन आयोग को दूसरे विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। आधुनिक तकनीक और विकास की वजह से वोटिंग के दूसरे तरीके भी अब मौजूद हैं। उसी में एक ऑनलाइन वोटिंग का तरीका हो सकता है। वैसे इसे हैक की आशंका से खारिज किया जा सकता है। लेकिन वोटरों को सीधे आधारकार्ड से जोड़ कर मतदान की आधुनिक सुविधा प्रणाली विकसित की जा सकती है।

आज का दौर आधुनिक है और हर वोटर के हाथ में एंड्रायड मोबाइल की सुविधा उपलब्ध है। आयोग वोटिंग एप लांच कर नई वोटिंग प्रणाली का आगाज कर सकता है। आधार जैसी सुविधाओं का हम दूसरी सरकारी योजनाओं में उपयोग कर सकते हैं, फिर वोटिंग के लिए आधार प्रणाली का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा सकता है। देश में ऐसी वोटिंग प्रणाली विकसित की जाए, जिससे कोई भी वोटर कहीं भी रह कर अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।

आज भी लाखों लोग चाह कर भी अपने वोट का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। देश के अधिकांश लोगों के पास आधार कार्ड हो गई है। वोटिंग प्रणाली को सीधे अंगूठे से अटैच किया जाए। जिस तरह से दूसरी सरकारी योजनाओं में आधार का उपयोग किया जा रहा है उसी तरह वोटिंग में भी इसका उपयाग होना चाहिए। इस व्यवस्था के तहत कोई व्यक्ति सीधे अपने अंगूठे का प्रयोग कर मतदान कर सकता है।

मोबाइल एप के जरिए भी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग बगैर वोटिंग बूथ तक पहुंचे कर सकते हैं। इससे चुनाव और सुरक्षा पर होने वाला करोड़ों रुपये का खर्च बचेगा। ईवीएम मशीनों के विवाद और इस्तेमाल के अलावा रखरखाव से निजात मिलेगी। वोटिंग की तारीख किसी विशेष इलाके के आधार पर निर्धारित करने के बजाय कम से कम 30 दिन तक निर्धारित की जाए।

हालांकि यह तकनीक बेहद उलझाव भरी होगी, क्योंकि वोटिंग विधान और लोकसभा के आधार पर की जाएगी। उसी के आधार पर वोटिंग एप और दूसरी सुविधाएं लांच करनी पड़ेगी। तमाम तरह की समस्याएं भी आएंगी। इसमें काफी लंबा वक्त भी लग सकता है। हैकरों की तरफ से इसे हैक किए जाने की कोशश भी की जा सकती है। लेकिन अगर आयोग चाहेगा तो यह बहुत कठिन नहीं होगा। तकनीकी सुविधाओं का इस्तेमाल कर इसे आसान बनाया जा सकता है।

भारत निर्वाचन आयोग बेहद विश्वसनीय संस्था है। उसे अपना यह भरोसा कायम रखना होगा। हालांकि विपक्ष के आरोपों में बहुत अधिक गंभीरता नहीं दिखती है। लेकिन अगर सवाल उठाया गया है तो उसका समाधान भी होना चाहिए। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। सत्ता और प्रतिपक्ष का अपना-अपना धर्म है। राजनीति से परे उठ कर सभी संस्थाओं को अपने दायित्वों का अनुपालन करना चाहिए, जिससे लोकतंत्र की तंदुरुस्ती कायम रहे।

वैसे आयोग की विश्वसनीयता और उसके दावे पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। यह देश की सबसे बड़ी निष्पक्ष और लोकतांत्रिक संस्था है। स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना आयोग का नैतिक दायित्व भी है। यहां किसी की जय पराजय का सवाल नहीं बल्कि बात स्वस्थ्य लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता का है। उठ रहे सवालों का आयोग को जवाब देना चाहिए, जिससे देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था की विश्वसनीयता बनी रहे और लोगों को उनके सवालों का भी जवाब मिले साथ ही जन और मन का विश्वास भी बना रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news