Tuesday, November 6, 2012

डेंगू का कहर, फिर मिला डेंगू का मरीज


अस्पताल में नही है जांच की कोई सुविधा

ब्यूरो प्रमुख// गंगाधर देशमुख  (मुलताई // टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरो प्रमुख से संपर्क:- 9753243865 

toc news internet channal


मुलताई। नगर सहित ग्रामीण अंचल में धीरे धीरे डेंगू पांव पसार चुका हैं। विगत दिनों नगर के अंबेडकर वार्ड में एक डेंगू पीडि़त मरीज मिलने के बाद शुक्रवार नगर से सटे कामथ में भी डेंगू पीडि़त बालिका मिली हैं जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल से नागपूर चिकित्सालय ले जाया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कामथ निवासी सिद्धी पिता रविन्द्र प्रताप शाही उम्र 11 वर्ष जिसे लगातार दो तीन दिन से बुखार आने के बाद जब जिला अस्पताल ले जाया गया तो जांच में वह डेंगू पीडि़त निकली जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसे नागपूर चिकित्सालय ले गये। इस संबन्ध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई के चिकित्सक डा. नाचनकर ने बताया कि जिला चिकित्सालय से सिद्धी शाही की डेंगू पीडि़त होने की जानकारी मिली हंै।

स्वास्थ्य महकमें में हडक़ंप 

एक के बाद एक दो मरीजों के डेंगू पीडि़त होने से स्वास्थ्य महकमें में हडकंप मच गया हैं तथा स्वास्थ्य टीम नगर के विभिन्न वार्डों सहित ग्रामीण अंचलों में भी जांच हेतू पहुॅच रही हैं। इस संबन्ध में मलेरिया निरिक्षक शशि शेटे ने बताया कि अंबेडकर वार्ड में जांच के दौरान कोई बुखार पीडि़त नही मिला वहीं कामथ में स्वास्थ्य टीम द्वारा घरों घर जाकर जांच की जा रही हंै जिसके तहत लगभग 45 घरों में जांच की गयी हैं। इसके अलावा ग्राम जंबाड़ी में भी ग्रामीणों की जांच की गयी जिसके बाद पारेगांव में टीम जाकर जांच करेगी। श्रीमति शेटे के अनुसार स्वास्थ्य टीम द्वारा लारवा सर्वे, फीवर सर्वे करके रक्त पट्टियॉ बनायी जा रही है तथा ग्रामीण अंचलों में पायराथम दवा का छिडक़ाव कर लारवा नष्ट करने की दवा टेमोफास दवा डाली जा रही है.

अस्पताल में जांच की सुविधा नही

नगर सहित क्षेत्र में डेंगू धीरे धीरे पांव पसार चुका हंै लेकिन तहसील का एकमात्र बड़े अस्पताल मुलताई स्वास्थ्य केन्द्र में डेंगू की जांच की सुविधा नही होने से बुखार पीडि़तों को सीधे जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा हैं। इस संबन्ध में बीएमओ डा. नाचनकर ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुखार पीडि़त नजर आ रहे हैं। अस्पताल में जांच किट उपलब्ध नही होने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा हंै। डा. नाचनकर के अनुसार पूरे तहसील अंचल के मरीजों के लिये एक मात्र अस्पताल में वर्तमान में डेंगू की जांच के लिये किट होना उपलब्ध कराया जाना आवश्यक हैं। फिलहाल मुलताई सहित क्षेत्र में डेंगू के पांव पसारने से प्रतिदिन स्वास्थ्य अमले द्वारा प्रत्येक वार्डों में जाकर जांच की जा रही हैं।                

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news