शिवराज सिंह के सात वर्ष पूर्ण होने पर
पेड न्यूज चैनल वास्तविक्ता भी दिखाए?
भोपाल \ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 29 नवम्बर को सात वर्ष पूर्ण होने पर देश के कई चैनल उनकी उपलब्धियों का पेड न्यूज से मिले पैकेज के बाद बखान करने में तुले हैं। जबकी चैनल पर दिखाया जा रहा बखान पेडन्यूज का ब्योरा हैं।प्रदेश को स्र्वणिम म.प्र. बनाने की कल्पना रखने वाले शिवराज के शासन में भ्रस्टाचार तो उजागर हुए हैं किन्तु नौकरशाहों पर शिकंजा नही कस पाये हैं। प्रदेश में बेरोजगारी ,गरीबी व लाचारी के कारण ग्रामों से रोजाना हजारों लोग रोजी रोटी की तलास में महानगरों में पलायन कर रहे हैं। आशियाना बना रहे है।रैनबसेरा ,फुटपाथ ,रेल्वे स्टेषन ,उपासना स्थलो के साथ झुग्गी बस्तियों में कथित ठेकेदारों के साथ मिलकर बच्चों व परिवारों के लिये दो समय की रोटी जुटा पा रहे है। प्रदेश के महानगरों में भिखारियों की संख्या में जिसमें लाडली लक्ष्मी के साथ सैकडो बच्चे शमिल है चैराहों पर भीख मांगते नजर आते हैं।
कई विभागों में उन लोगों ने ’ काकस’ की तरह कब्जा जमा रखा है जो कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सलाहकर रह चुके है जिनका उदेश्य शिवराज के जनहितो के कार्यक्रम योजनाओं का बिढाने में तुले हैं। प्रदेश में गुटखा प्रतिबंध के बावजूद भ्रस्ट आॅफिसरों की मिली भगत से पडोसी राज्यो से गुटखा आ रहा हैं। और कालाबाजारी में लोग गुटखा सेवन कर रहै हैं। वही शराब माफिया में अधिकांश भाजापा के नेताओं का कब्जा है। महानगर के आहते से शराबखाने खुलकर सडको पर ही मचखाने बने है।
महिला उत्पीडन हो या आज किसी को अपनी फरियााद थाने में दर्ज राना हो तो अधिकारी बगैर दबाव के बाद ही पीडित की शिकायत सुन रहे हैं। म.प्र. की सडको का ठीेकरा प्रधनमंत्री मनमोहन सिंह के सरकार पर ठौक रहे हैं। वर्ष 2013 में प्रदेश के चुनाव होने जा रहे हैं। अब जनता को निर्णय करना चाहिए कि ऐसे पेड न्युज वाले चैनल प्रिन्ट मीडिया के बहकावे में नही आकार 2013 तक अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र को स्र्वणिम प्रदेश की दषा में ले जाना है तो उनके द्वारा की किए गए विकास पर सवाल उठाए और प्रजा भी महान है जो वोट से जन प्रतिनिधि चुनती है और जन प्रतिनिधि अपना रास्ता भटक जाकर जेबे भरने लगता है।
वैसे षिवराज प्रदेश में घोषणा करने से पीछे नही रहे है उनका सात वर्ष का कार्यकाल पूर्व मुख्यमंत्री के षासन से कई गुणा अच्छा है किन्तु 2013 तक उन्हे भी प्रदेश में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे बनकर उभरना होगा। जनसंवेदना परिवार उनके सात वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई प्रेषित कर आग्रह करता है कि और भी प्रदेश को षिव मय बनाने से पीछे नहीं छोडे।
राधेश्याम अग्रवाल
9826013975
No comments:
Post a Comment