TOC NEWS
एक तरफ तो महिलाओं के आत्म सम्मान की बात की जाती है तो कंही एक और इन्ही के सम्मान का शोषण किया जाता है। जहां महिलाओं के आगे बढ़ने की बात की जाती है वही कुछ जगह आज भी ऐसी है जहां पर इन्हे सम्मान नहीं दिया जाता है इसके अलावा इन्हे एक वस्तु मात्र समझा जाता है। कुछ एसी ही घटना यमन में हुई घटना के बारे में जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।
जी हां मामला है यमन का जहां पर मात्र 8 साल की बच्ची की शादी उससे 5 गुना बड़े व्यक्ति से कर दी गई उसकी उम्र तो गुडिय़ों से खेलने की थी पर वो दरिंदा खुद के खेलने के लिए उस बच्ची को ले गया। और उसकी शादी की पहली ही रात को मतलब की उसकी सुहागरात को उसके पति की हैवानियत वह मासूम सहन नहीं कर पाई और उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बच्ची की शादी की पहली ही रात में पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाए जाने के कारण बच्ची के प्राईवेट पार्ट में गहरे जख्म हो गए थे जिसे वह सहन नहीं कर पाई और वह मर गई तभी से ही दुनिया भर में लड़कियों और महिलाओं के लिए काम करने वाले संगठनों में गुस्सा फैला हुआ है। यमन में ऐसी घटना अधिकतर देखी जा सकती है क्योंकि यहां पर 80 फीसदी लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते है और इसलिए वह अपने बेटी की शादी छोटी उम्र में ही कर देते हैं और यही फिर उनकी मौत का कारण बनता है।

No comments:
Post a Comment