Tuesday, November 8, 2016

भागने से पहले आतंकियों को जेल में ही मिल गए थे कपड़े, जूते


भागने से पहले आतंकियों को जेल में ही मिल गए थे कपड़े, जूते के लिए चित्र परिणाम

TOC NEWS 

भोपाल . सेंट्रल जेल ब्रेक करने की साजिश सिमी आतंकी छह माह पहले रच चुके थे। इसके तहत उन तक हर वो सामान पहुंच रहा था, जिसकी उन्हें जरूरत थी। सामान पहुंचाने का जरिया था थोकबंद खजूर।

जेल के रिकॉर्ड से इस बात की पुष्टि होती है कि आतंकियों को पिछले छह माह से पांच से आठ किलो तक इकट्ठा खजूर भेजा जाता रहा है।  वहीं भागे आतंकियों की सेल से बड़ी मात्रा में कपड़े, जूते, खाने का सामान, ब्लेड, एक बैग में चाकू, टूथब्रश और अन्य सामान का मिलना इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि आतंकियों को बाहर कोई मदद नहीं मिली बल्कि वे जेल से ही पूरी तैयारी के साथ भागे थे। सेल में सामान इतना ज्यादा था कि वे भागते समय उसे नहीं ले जा सके। इन तथ्यों का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है।
भोपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आतंकियों को उनकी जरूरत का सामान बेहद आसानी से पहुंचता रहा है। साजिश के तहत उस सामान का उपयोग उन्होंने योजनाबद्घ तरीके से किया। जेल में आतंकियों के बी-ब्लॉक में तीन सेल में 18 'आई-सेल' (एक कैदी के लिए एक सेल) हैं। इनमें से 16 में आरोपी थे, जबकि एक के अस्पताल में भर्ती होने समेत दो 'आई-सेल' खाली थी। यह सभी सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ब्लॉक में ही खुले घूमते थे।
एक आरोपी अपनी सेल से कभी नहीं निकलता था, जबकि अन्य एक साथ घूमते रहते थे। आशंका जताई जा रही है वही अंदर बैठकर चाबी बनाता रहता था। बी-सेल के 'आई-सेल' के कमरा नंबर-19 से 22 तक जाकिर हुसैन और अन्य दो आरोपी बंद थे।  संभावना है कि उन्होंने किसी तरह बाहर आकर शहीद रमाशंकर यादव की हत्या कर अन्य सभी आई-सेल के दरवाजे खोल दिए थे।
इसके बाद वे दीवार पर चढ़कर फरार हो गए। पुलिस ने जेल प्रबंधन से जानकारी मांगी है कि किस आदेश के तहत यह सुविधाएं कैदियों तक पहुंची।  5 दिन पहले मुख्य संतरी को हटा दिया  सिमी आतंकियों को कड़ी सुरक्षा में ए और बी ब्लॉक में रखा गया था। ब्लॉक की सुरक्षा के लिए बनाई गई 10 फीट की दीवार के ऊपर तारों की फेंसिंग है। इसके बाहर एक संतरी तैनात किया गया था।
सिमी आतंकियों के जेल से फरार होने के महज 5 दिन पहले 26 अक्टूबर को ड्यूटी से मुख्य संतरी को हटा दिया गया था। संतरी बी-ब्लॉक की मुख्य दीवार के बाहर 24 घंटे पहरे पर रहता था। उसके हटने के कारण ही आतंकी दीवार फांदकर आसानी से फरार होने में कामयाब हो सके थे। हालांकि इस बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news