TOC NEWS
देश की सत्ता पर सबसे ज्यादा राज करने वाली कांग्रेस को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। राहुल गांधी कांग्रेस के अगले पार्टी अध्यक्ष बनेंगे। इसके लिए अब सिर्फ औपचारिकता ही रह गई है। राहुल के नांमाकन भरते ही लोगों ने उन पर टिप्पणी करना शुरु कर दिया।
जहां भाजपा ने पीडी को लेकर राहुल पर तंज कसा तो वहीं ट्विटर यूजर भी उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इन दिनों राहुल की एक और तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
Perfect example of ना घर का, ना घाट का"! ज़ालिम राजनीति अच्छे भले इंसान को बंदर बना देती है! pic.twitter.com/pewzq0axcT— MadhuPurnima Kishwar (@madhukishwar) December 10, 2017
उनके इस ट्वीट पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि शर्म आती है कि एक प्रोफेसर इस तरह की बात कर रही हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि आप पीएम मोदी के बारे में कुछ नहीं लिख सकते लेकिन राहुल गांधी के बारे में कितना भी घटिया लिख लो।
Sharm aa rahi hai ki ek professor aisa sochti hai— Pradeep (@Gpradeepji) December 10, 2017

No comments:
Post a Comment