
TOC NEWS @ http://tocnews.org/
पन्ना। दिनांक 09-10-2018 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में एक कॉलर व्दारा सूचना दी गई कि जिला पन्ना थाना गुन्नौर क्षेत्र के बहरासर गाँव मे एक नवजात बच्ची मिली है ।
राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम के व्दारा सूचना मिलते ही तत्काल थाना गुन्नौर एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम पन्ना को सूचित करते हुये डायल 100 वाहन (एफ.आर.व्ही.) को भेजा गया जिनके व्दारा मौके पर पहुँचकर नवजात को अपने संरक्षण मे लिया तथा तत्काल डायल-100 स्टाफ के द्वारा उपचार हेतु शासकीय अस्पताल गुन्नौर मे भर्ती कराया ।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुन्नौर थाना क्षेत्र के बहरासर गाँव मे रोड के किनारे पुलिया के पास किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी , बैग मे एक नवजात बच्ची कपड़े मे लिपटी पड़ी थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया था। स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर कॉल कर सूचना दी ।
राज्यस्तरीय डायल 100 कंट्रोल रूम मे सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एफ़आरवी को रवाना किया गया। डायल-100 पुलिस स्टाफ आरक्षक अजेश बेदी ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बच्ची को अपने संरक्षण मे लिया तथा शासकीय अस्पताल गुन्नौर मे भर्ती कराया जहाँ से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नवजात को शासकीय जिला अस्पताल पन्ना भेज दिया गया । थाना गुन्नौर पुलिस द्वारा जाँच की जा रही है ।

No comments:
Post a Comment