राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यक्रम राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला बमीठा में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया जिसमें राजनगर ब्लॉक के प्रशिक्षक राजेश पांडे द्वारा 10 साल से 19 साल के किशोर किशोरियों को शारीरिक मानसिक एवं संवेगिक विकास के लिए बालक बालिकाओं को उनकी रुचि के अनुसार उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया और किशोर स्वास्थ्य हेल्प लाईन नं 104 की जानकारी दी गई।
किशोर एवं किशोरियों को चित्रकला , मेहंदी , रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिसमें प्रथम स्थान अर्जित करने वाले किशोर किशोरों को पुरस्कार वितरित किए गए इसके अलावा बालकों में और बालिकाओं में वाद विवाद नाटक कहानी चुटकुला गीत तथा खेल खिलाकर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। किशोरों में बढ़ते व्यसन को देखते हुए मादक द्रव्यों के दुरुपयोग को लेकर जागरूकता रैली निकालकर और बाद संवाद के द्वारा किशोरों को जागरूक किया गया।
किशोरियों को शारीरिक स्वस्थ रखने के लिए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी प्रदान की गई श्री राजेश पांडे ने बताया यह कार्यक्रम राजनगर के कुल 92 गांव में संचालित हो रहा है जिसमें सभी ग्रामों में इसी प्रकार की गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी
इस प्रकार की गतिविधियों को देखते हुए ग्राम के लोगों एवं स्कूल प्रबंधन ने सराहना की विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शिक्षक, ग्राम की समस्त आशा कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी सुनीता गुप्ता , अनुराग शर्मा एवं रागिनी अहिरवार उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment