Friday, March 29, 2019

दिग्विजय बोले- मैंने कभी ‘हिंदू आतंकवाद’ नहीं कहा, बल्कि सिर्फ ‘संघी आतंकवाद’ शब्द कहा

दिग्विजय बोले- मैंने कभी ‘हिंदू आतंकवाद’ नहीं कहा, बल्कि सिर्फ ‘संघी आतंकवाद’ शब्द कहा के लिए इमेज परिणाम
TOC NEWS @ www.tocnews.org
खबरों और जिले, तहसील की एजेंसी के लिये सम्पर्क करें : 98932 21036
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अभियोजन और बचाव पक्ष एक साथ होने से जो लोग पकड़े गए, वह अब छूट रहे हैं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि उन्होंने कभी ‘हिंदू आतंकवाद’ नहीं बल्कि सिर्फ ‘संघी आतंकवाद’ शब्द कहा था, जिस पर वह आज भी कायम हैं।
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय ने कहा, ‘मैंने सिर्फ संघी आतंकवाद कहा है, जो आज भी कहता हूं, कोई मुझे क्लिप दिखा दे क्योंकि हिंदू आतंकवाद कभी नहीं कहा। जो लोग पकड़े गए और अब छूट रहे हैं क्योंकि प्रॉसिक्यूशन और डिफेंस एक साथ हैं।’ दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं।
दिग्विजय ने कहा, ‘मैं कभी पाकिस्तान नहीं गया, नरेंद्र मोदी गए हैं पाकिस्तान। नरेंद्र मोदी वहां के पीएम से गले मिले, शादी में गए, पाकिस्तान की जांच एजेंसी आईएसआई को जांच के लिए पठानकोट बुलाया। एक ओर तो पाकिस्तान का विरोध करवाते हैं, दूसरी ओर उसी को चिठ्ठी लिखवाते हैं। चुनाव जीतने के लिए नरेंद्र मोदी कुछ भी कर सकते हैं, नरेंद्र मोदी अपने गिरेबान में देखें, आतंकवाद से समझौता किसने किया। बीजेपी सरकार ने आतंकी मसूद अजहर को छोड़ा। कांग्रेस ने तो हमेशा शहादत दी है।’
प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान कि बीजेपी के सामने कोई नहीं है और लोकसभा चुनाव में बीजेपी 300 सीटें जीतेगी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिग्विजय ने कहा, ‘जब विपक्ष समाप्त हो जाता है तो प्रजातंत्र समाप्त हो जाता है। यह उनकी हिटलरी मनोवृत्ति है, जो मूलरूप से प्रजातंत्र की विरोधी है।’ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार के अपने आरोप दोहराते हुए उन्होंने कहा, ‘शिवराज चौहान के रिश्तेदार रेत के अवैध खनन में लगे हुए थे और इसका हिस्सा चौहान के परिवार को जाता था।’
बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और तीन दशक से बीजेपी यहां से लगातार जीत रही है। कांग्रेस ने इस बार बीजेपी से यह सीट हथियाने के लिए अपने वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है, वहीं दिग्वियजय की उम्मीदवारी के बाद बीजेपी ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news