Tuesday, March 19, 2019

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले पत्रकार का शव नाले में मिला!

पत्रकार नित्यानंद पांडेय का शव के लिए इमेज परिणाम
TOC NEWS @ www.tocnews.org
मुंबई से शशिकांत सिंह की रिपोर्ट
  • पत्रकार का शव नाले में मिला!
  • नाले में मिला पत्रकार नित्यानंद पांडेय का शव.. 
मुम्बई से सटे भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन ने काशीमीरा के पत्रकार नित्यानंद पांडेय का शव भिवंडी-वसई रोड पर खार्डी गांव स्थित नाले से बरामद किया है. पत्रकार पांडेय गत 15 मार्च 2019 से लापता थे. उनका शव खार्डी के नाले से मिलने से जहां क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है वहीं यह हत्या भिवंडी तालुका पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है.
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नित्यानंद पांडेय काशीमीरा से प्रकाशित होने वाले इंडिया अनबाउंड साप्ताहिक समाचार पत्र एवं मासिक पत्रिका के संपादक थे. वे गत 15 मार्च से लापता थे. इनके लापता होने के बारे में शनिवार 16 मार्च को काशीमीरा पुलिस को सूचना दी गई थी. बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार उक्त पत्रिका व समाचार पत्र के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ कई मामले उजागर कर चुके थे. इस कारण भी अनेक प्रकार के विवाद भी थे. वह 15 मार्च को एक मीटिंग के लिए निकले थे और लापता हो गए थे.
ज्ञात हो कि भिवंडी-वसई रोड स्थित खार्डी, पायगांव क्षेत्र सीमांतर्गत नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई देने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा इसकी सूचना भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन को दी गई थी. सूचना मिलते ही तालुका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नाले से शव को बरामद करके पंचनामा कर प्रथम शवविच्छेदन के लिए स्व इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल में भेज दिया था. नित्यानंद के रिश्तेदारों की मांग पर अंतिम शवविच्छेदन के लिए शव को मुंबई के जे.जे.अस्पताल में भेज दिया गया है.
शव की पहचान के लिए भिवंडी ग्रामीण पुलिस स्टेशन से संपर्क किया गया. इसके बाद पत्रकार पांडेय के रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की. पुलिस ने बताया कि उनकी हत्या करने के लिए सिर पर तीन-चार वार किया गया था. घटना की सूचना पर ठाणे ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय पाटिल, डीवाईएसपी गोडबोले, भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय हजारे ने घटनास्थल का दौरा किया. यह हत्या किसने और क्यों किया है यह भिवंडी तालुका पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. उक्त मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस करने के लिए जुट गई है.

खबरों और जिले, तहसील की एजेंसी के लिये सम्पर्क करें : 98932 21036

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news