Thursday, August 6, 2015

पीएससी ने बदला परीक्षा का पैटर्न... अब पढऩा होगा व्हीसिल ब्लोअर की भूमिका

Toc news

भोपाल।मप्र राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। अब परीक्षार्थियों को छह प्रश्नपत्र हल करने होंगे तथा सभी प्रश्न-पत्र अनिवार्य होंगे तथा सामान्य अध्ययन पेपर के अंतर्गत भ्रष्टाचार शीर्षक में व्हीसिल ब्लोअर की भूमिका, भ्रष्टाचार के प्रकार एवं कारण, भ्रष्टाचार का प्रभाव, भ्रष्टाचार को अल्पतम करने के उपाय, समाज, सूचनातंत्र, परिवार, भ्रष्टाचार पर राष्ट्रसंघ की घोषणा, भ्रष्टाचार का मापन तथा अंतराष्ट्रीय पारदर्शिता पढऩा होगा।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न-पत्र होंगे जिनमें प्रथम तीन प्रश्न-पत्र  300 अंकों के होंगे जबकि चौथा प्रश्न-पत्र  200 अंकों का होगा। चारों प्रश्न-पत्र 3 घण्टे की समयावधि के होंगे एवं हिन्दी एवं अंग्रेजी में होंगे जिनमें से एक भाषा का चयन करना होगा। पांचवां प्रश्न-पत्र सामान्य हिन्दी का होगा जो तीन घण्टे समयावधि का और 200 अंकों का एवं सिर्फ हिन्दी भाषा में होगा जबकि छठा प्रश्न-पत्र निबंध एवं अपठित गद्यांश का होगा जोकि 2 घण्टे समयावधि का एवं 100 अंकों का होगा एवं सिर्फ हिन्दी भाषा में होगा। इनके अलावा साक्षात्कार के 175 अंक रखे गये हैं। इस प्रकार कुल 1575 अंक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में होंगे।
अधिसूचना के मुताबिक, सामान्य अध्ययन के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय प्रश्न-पत्र में दो खण्ड अ व ब रहेंगे। प्रत्येक खण्ड 150 अंकों का होगा। प्रत्येक खण्ड हेतु पृथक उत्तरपुस्तिका प्रदान की जायेगी। प्रत्येक खण्ड में 15 लघुस्तरीय तथा 15 लघुस्तरीय संक्षिप्त टिप्पणियां सम्मिलित रहेगी तथा एक या दो केस स्टडी से संबंधित लघुस्वरुप के प्रश्न पूछे जायेंगे। चतुर्थ प्रश्न-पत्र में एक ही खण्ड रहेगा तथा पेपर में 15 अति लघुउत्तरीय, 10 लघु उत्तरीय एवं 3 निबंधात्मक प्रश्न होंगे। सामान्य अध्ययन पेपर एक में केस स्टडी में भोपाल गैस त्रासदी,1984 एवं उज्जैन त्रासदी,1994 भी रखे गये हैं।

साहनी की पदस्थी
भोपाल। शिवराज सरकार ने अपने चहेते रिटायर्ड अधिकारी राकेश साहनी को मप्र नर्मदा विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा उन्हें मंत्री स्तर का दर्जा प्रदान किया है। यह नियुक्ति विवादास्पद इसलिये मानी जा रही है क्योंकि जब श्री साहनी प्रदेश के मुख्य सचिव थे तब उनके पास इस प्राधिकरण का भी कामकाज था और इसी दौरान सरदार सरोवर परियोजना में छह सौ भी अधिक फर्जी रजिस्ट्रियां होने का घोटाला सामने आया था जिस पर राज्य सरकार को 8 अक्टूबर,2008 को न्यायिक जांच आयोग गठित करना पड़ा था। इस आयोग को वैसे तो तीन माह के अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को देनी थी परन्तु अभी तक यह आयोग रिपोर्ट नहीं दे पाया है तथा बार-बार इसका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news