TOC NEWS
फ्लाइट में बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया.
नई दिल्ली: फ्लाइट में बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को हिरासत में लेने के बाद लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया . विकास सचदेव नाम के इस शख्स को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. आरोपी को मुंबई पुलिस कल कोर्ट के समक्ष पेश करेगी. जानकारी के मुताबिक आरोपी विकास मुंबई की नामी एंटरटेनमेंट कंपनी में बड़े पद पर कार्यर्रत है
आपको बता दें कि खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने FIR दर्ज की थी. मुंबई के सहर पुलिस थाने में इस मामले की एफईआर दर्ज करवाई गई. मुंबई पुलिस ने धारा 354 (छेड़छाड़) और POCSO अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की थी.
इंस्टाग्राम पर फूटा जायरा का गुस्सा
वीडियो में अभिनेत्री ने कहा, ‘आज मैं दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में सवार थी, मेरे ठीक पीछे की ओर अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बैठा था जिसने दो घंटे की यात्रा को मेरे लिए बेहद तकलीफदेह बना दिया. मैंने इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए फोन पर रिकॉर्ड करने की कोशिश की लेकिन केबिन की बत्तियां मद्धिम हो गई थी इसलिए ऐसा नहीं हो सका.’ इंटरनेट पर जायरा के समर्थन में लोग एकजुट हो गए. विस्तारा एयरलाइन ने टि्वटर पर एक बयान में कहा कि वह इस शिकायत को देखेगी और उसने कहा कि उसकी ‘‘ऐसे व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस’’ की नीति है.


No comments:
Post a Comment