Tuesday, October 9, 2018

पन्ना में मजदूर को मिला बड़ा हीरा, मिली 2 करोड़ की सौगात

एमपी के पन्ना में मजदूर को मिला बड़ा हीरा, मिली 2 करोड़ की सौगात
TOC NEWS @ http://tocnews.org/
पन्ना . कहते हैं भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है. ऐसा ही मामला पन्ना में आज प्रकाश में आया है जब मजदूर मोतीलाल प्रजापति को पट्टी गांव में एक नायाब हीरा मिला है.
पन्ना जिले के इतिहास के सबसे बड़े 2 हीरो में से एक यह हीरा जेम क्वालिटी का 42 दशमलव पांच 9 कैरेट का है जिसकी कीमत दो करोड़ से अधिक बताई जा रही है. मजदूर को मिले इस हीरे के बाद इलाके में खुशी का माहौल है और मोती लाल ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर नियम अनुसार यह हीरा सरकारी खजाने में जमा करा दिया है. किसान ने कहा है कि मिलने वाली करोड़ों की रकम से मां-बाप की सेवा करूंगा और बच्चों को पढ़ा लूंगा.
मजदूर मोतीलाल प्रजापति ने पन्ना शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर पटी गांव में डेढ़ माह पहले हीरा की खदान लगाई थी और वो लगातार हीरा खोज रहा था. तभी अचानक आज उसकी किस्मत बदल गई जब उज्जवल क्वालिटी का सबसे बड़ा हीरा हाथ लगा. हीरा पाते ही मोतीलाल अपने परिजनों के साथ हीरा कार्यालय पहुंचा और यह नायाब हीरा जमा करा दिया. जैसे ही लोगों को खबर लगी पन्ना के लोग इकट्ठे होने लगे और मजदूर को बधाई देने लगे. मोतीलाल ने कहा कि परिवार और मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है इस से मिलने वाली करोड़ों की रकम से अपने मां पिता की सेवा करूंगा और बच्चों को पढ़ा लूंगा क्योंकि इतना ही कहते थे कि मजदूरी से जीवन नहीं बदल सकते और उनकी सलाह पर ही मैंने हीरा की खदान लगाई थी.
हीरा पाने वाले इस मजदूर ने हीरे को पहले हीरा पारखी को दिखाया और नियमानुसार शासकीय कार्यालय में जमा कर दिया है. पारखी कहते हैं कि ये उज्जवल किस्म का हीरा है और ऐसे हीरे बहुत कम मिलते हैं और इनकी शासकीय कीमत गुप्त रखी जाती है पर इसकी कीमत करोड़ों रुपए में हो सकती है.
देश में हीरा सिर्फ पन्ना में मिलता है. इसके पूर्व 1961 में 44 55 कैरेट का हीरा मिला था. रसूल मुहम्मद के बाद मोतीलाल प्रजापति दूसरे शख्स हैं जिन्हें सबसे बड़ा हीरा मिला. ज्ञात हो कि पन्ना में हीरा उद्योग बंद होने के कगार पर है. अधिकांश हीरा खदानें बंद हो गई हैं. ऐसे में इस मजदूर को हीरा मिलने से पन्ना का हीरा अचानक फिर चर्चा में आ गया है. सरकार को चाहिए कि दुनिया का खूबसूरत रत्न ऐसे ही मिलता रहे इसके लिए पन्ना के हीरा उद्योग को संरक्षित किया जाना चाहिए और वन भूमि विवाद के कारण जो हीरा खदानें बंद हुए हैं उन्हें भी चालू कराया जाना चाहिए जिससे गरीबों की रोटी और अमीरों का शौक हमेशा के लिए सुरक्षित रह सके.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news