TOC NEWS @ http://tocnews.org/
ब्यूरो चीफ गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर // अरुण श्रीवास्तव : 91316 56179
असुविधा से बचने के लिए नकद राशि का प्रमाण साथ में रखें
नरसिंहपुर, 09 अक्टूबर 2018. विधानसभा निर्वाचन- 2018 की घोषणा के साथ ही व्यय अनुवीक्षण दल की एसएसटी टीम द्वारा जिले की सीमा पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। वाहन चैकिंग के दौरान जिस व्यक्ति के पास बड़ी मात्रा में नकदी राशि पाई जायेगी, उन्हें नकदी का रुाोत बताना होगा।
असुविधा से बचने के लिए बैंक की पासबुक, एटीएम की स्लिप, रसीद या अन्य कोई प्रमाण साथ में रखें। काम- धंधे या अन्य कोई जरूरत के अनुसार व्यक्ति वाहन से यात्रा करते समय अपने पास नकद राशि लेकर चलते हैं पर उन्हें अपने साथ नकदी रखने का प्रमाण बताना होगा, ताकि असुविधा से बच सकें।

No comments:
Post a Comment