TOC NEWS @ http://tocnews.org/
भोपाल । पिछले 15 साल से अधिकारियों—कर्मचारियों को प्रताड़ित करने वाली भाजपा सरकार के नेता विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर बौखला गए हैं।
मंगलवार को गुना में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभा से पूर्व भाजपा के महासचिव अनिल जैन और महामंत्री बीडी शर्मा द्वारा अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई। इन अधिकारियों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने गलत तरीके से लगाए गए भाजपा के बैनर पोस्टर उतरवाए थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भाजपा नेता अनिल जैन गुना में अधिकारियों को गाली—गलौच करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल पोस्टर बैनर को हटाने को लेकर चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए डिप्टी कलेक्टर विशाखा देशमुख ने आपत्ति जताई। इस पर प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन से बहस हो गई। इसके बाद उन्हें फोन पर भी किसी को धमकाते हुए देखा गया।
भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम अधिकारियों को चुनाव के बाद देख लेने की धमकी देने से प्रतीत होता है कि चुनाव के दौरान भाजपा सरकार प्रशासनिक अमले का दुरुपयोग कर सकती है। आज की घटना से यह भी लगता है कि जो अधिकारी कर्मचारी निष्पक्ष होकर चुनाव कार्य करवा रहे हैं, उन्हें खुलेआम धमकाया जा रहा है। सपाक्स पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज सिंह राजपूत ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आयोग भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इस कृत्य पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कार्यवाही करे।

No comments:
Post a Comment