| राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री शम्भू सिंह खेतासर ने सीएम वसुंधरा राजे के पोस्टर पर पेशाब कर डाला |
TOC NEWS @ http://tocnews.org/
वसुंधरा मंत्रिपरिषद सदस्य शम्भू सिंह खेतासर। दूसरी तरफ वे सीएम वसुंधरा के गिरे हुए पोस्टर के सामने पेशाब करते देखे जा सकते हैं।
राजस्थान के अजमेर से एक तस्वीर वायरल हुई है। यह तस्वीर वसुंधरा राजे सरकार में राज्य मंत्री शम्भू सिंह खेतासर की है। इस तस्वीर में ख़ास बात ये है कि वे पेशाब कर रहे हैं। जहां वे पेशाब कर रहे हैं वहीं वसुंधरा राजे के पोस्टर भी हैं। इस तस्वीर पीएम के स्वच्छता अभियान से जोड़कर ट्रोल किया जा रहा है।
मंत्री शम्भू सिंह खेतासर को अब इस तस्वीर के लिए जवाब देना पड़ रहा है। वे इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि उन्होंने स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया है। उनका कहना है कि खुले में पेशाब करने की परम्परा रही है और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वे यह भी कह रहे हैं कि खुले में शौच करना और पेशाब करना दो अलग-अलग चीजें हैं। लिहाजा यह स्वच्छता अभियान का मजाक कैसे हो सकता है।
चलिए मंत्रीजी स्वच्छ भारत अभियान पर उठ रही उंगली को तो दबा दिया, लेकिन जो सवाल खुद तस्वीर उठा रही है उसका क्या जवाब दिया जाए, ये उन्हें नहीं सूझ रहा। शायद इसलिए मंत्री शम्भू सिंह ने वसुंधरी की हॉर्डिंग के ठीक सामने पेशाब करने को लेकर कोई सफाई नहीं दी।
एक तो चुनाव के वक्त में हॉर्डिंग गिरी हुई है। ऐसे में एक मंत्री को अपने मुख्यमंत्री की ऐसी गिरी हुई हॉर्डिंग को तुरंत ठीक कराना चाहिए था। इसके बजाए वे वहीं बैठकर पेशाब करने लगे। जाहिर है सवाल तो उठेंगे ही।
जब तस्वीर वायरल हुई तो खुले में पेशाब को परम्परा बताकर भी मंत्री जी ने नया विवाद खड़ा कर दिया। अगर ऐसी परम्परा का बचाव बीजेपी करने लगे या फिर सरकार के मंत्री करने लगे, तो विकास की ओर कदम बढ़ाने का दावा कैसे मजबूत हो सकता है।

No comments:
Post a Comment