Friday, March 15, 2019

युवा सामाजिक सरोकारों के प्रति दायित्वों का निर्वाह करें : श्रीमती आनन्दी बेन पटेल

युवा सामाजिक सरोकारों के प्रति दायित्वों का निर्वाह करें : श्रीमती आनन्दी बेन पटेल के लिए इमेज परिणाम
भोपाल। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छात्र-छात्राओं से सामाजिक सरोकारों के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का आव्हान करते हुए ऐसे अध्ययन एवं अनुसंधानों पर बल दिया है, जो देश और समाज के लिए उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, दलितोत्थान जैसे सम-सामयिक विषयों एवं समस्याओं को अध्ययन एवं अनुसंधान में शामिल करने से निश्चित रूप से समाज को लाभ पहुँचेगा।
राज्यपाल आज जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की स्मारिका, की शोध पत्रिका 'विश्लेषण' एवं प्रो. सी.एस.एस. ठाकुर की पुस्तक का विमोचन भी किया।
राज्यपाल ने पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। श्रीमती पटेल ने कहा कि वे दीक्षांत को शिक्षा का अंत नहीं समझें। उन्हें अपने अंदर की ज्ञान अर्जन की अभिलाषा को सदैव जीवन्त बनाये रखते हुए समाज को अशिक्षा, अंध-विश्वास, गरीबी, हिंसा, भेदभाव से मुक्ति दिलाने का प्रयास करते रहना होगा। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को गोद लेने तथा स्वस्थ होने तक उनके पोषण एवं देख-रेख की जिम्मेदारी संभालने के प्रयासों की सराहना भी की।
श्रीमती पटेल ने विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक वृक्षारोपण की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेते समय ही यदि प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधा रोपने और अध्ययन काल के दौरान उसकी देख-रेख की जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लें, तो परिसर को हरा-भरा बनाया जा सकता है।
राज्यपाल ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गुरू-दक्षिणा के रूप में संकल्प दिलाये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने, शादी-विवाह में किसी तरह की मांग न करने, पानी को व्यर्थ न बहाने, बाल विवाह में किसी भी तरह से भागीदार न बनने तथा भोजन की बर्बादी रोकने का सकंल्प लेना होगा। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों से मताधिकार का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया।
स्वागत भाषण कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र ने दिया। कुलसचिव प्रो. कमलेश मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
दीक्षांत समारोह में डी. लिट की 1, कला संकाय की 24, विज्ञान की 07, जीव विज्ञान की 14, विधि की 08, वाणिज्य की 14, शिक्षा की 17, प्रबंधन की 03 एवं गणितीय विज्ञान संकाय की 05 पीएच.डी उपाधियों का वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news