Sunday, July 10, 2016

सिर्फ चंद सेकेंडों में भरभरा कर गिर गया मॉल, 4 लोगों की मौत

Toc news
मेरठ। मेरठ के छावनी क्षेत्र के बंगला नंबर 210- बी में स्थित आरआर मॉल शनिवार को सूर्योदय होते ही जमींदोज हो गया। कार्रवाई के दौरान लापरवाही के कारण मलबे में दबे सात लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई। बाकी गंभीर रूप से घायल है। अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पहुंचे भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि बेकसूर लोगों की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है। उधर, कार्रवाई के विरोध में व्यापारी मेरठ बंद की तैयारी में जुट गए हैं। मेरठ में किसी भी अवैध निर्माण के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

आरआर मॉल को गिराने की शुरुआत शुक्रवार शाम खुद बिल्डर ने शुरू कर दी थी। मॉल के शीशे उतार लिए गए थे और चौथी मंजिल पर जेनरेटर लगाकर चार हैमर मशीनें लगाकर छेद कर दिए गए। रात में काम चल रहा था। भवन के आसपास लाइट लगाई गई थी। कैंट बोर्ड, सेना, पुलिस और प्रशासन ने शनिवार सुबह मॉल को गिराने के लिए एक्शन प्लान ओके कर दिया था लेकिन इसकी ठीक ढंग से जानकारी न देने के कारण कार्रवाई के दौरान इसमें सो रहे सात लोग मलबे की चपेट में आ गए। सेना और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई लोग कर लोगों का बचाव शुरु किया लेकिन मलबे से निकाले गए सात में से चार लोगों की मौत हो गई। मौत की अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

मौके पर सेना के साथ ही एनडीआरएफ की भी टीम पहुंच गई है। प्रशासन की लापरवाही से हुई मौत को लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर लाशें बिछा दीं, क्या यही जनहित है। मौके पर पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी इसे बेकसूर लोगों की हत्या कहा है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता मेरठ बंद की तैयारी कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान मात्र कुछ सेकेंड के अंतर से सीओ रणविजय की भी जान बच गई वरना वह भी मलबे की चपेट में आ जाते। मौके पर प्रशासन और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।


क्या है 210 बी

कैंट के बंगला नंबर 210 बी में आबूलेन से सटे 10.5 एकड़ के इलाके में 62 कोठियां, एक मॉल और 22 दुकानें बनी हैं। कैंट बोर्ड का दावा है कि यह निर्माण अवैध है। हाईकोर्ट ने इसके ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने भी ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए हैं। कैंट बोर्ड इसी आधार पर 19 जून को 210 बी के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंचा था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को कैंट बोर्ड ने नए सिरे से यहां स्थित आरआर मॉल के ध्वस्तीकरण का एक्शन प्लान ओके कर दिया था।

आबूलेन, बांबे बाजार से सटी है 10.5 एकड़ जमीन

बंगला नंबर 210 बी की बाजार में कीमत 800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। शहर का दिल कहे जाने वाले आबूलेन और सदर से सटी इस जमीन का सर्किल रेट ही 72 हजार 500 रुपये वर्ग मीटर है। सर्किल रेट के हिसाब से ही करीब 52 हजार वर्ग मीटर जमीन की कीमत करीब 400 करोड़ रुपये बैठती है। यहां बनीं 62 आलीशान कोठियां, एक मॉल और दो कॉमर्शियल काम्प्लेक्स जोड़ लें और जमीन की कीमत बाजार भाव के हिसाब से लगाएं तो 210 बी की कीमत 800 करोड़ के आसपास बैठती है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news