Sunday, July 10, 2016

देश मे सबसे तेज बारिश का बना रिकार्ड

*स्मार्ट सीटी पर बारिश का लगा बदनुमा दाग*
Toc News
*भोपाल। *राजधानी मे लगातार*6 *घंटे की बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया सुबह जब लोग सोकर उठे तो घर के अंदर तक पानी भरा हुआ था* राजधानी के आसपास मंडीदीप, बैरसिया, औबेदुल्लागंज में भी हालात बदतर हो गए थे। कैसे राजधानी हुई पानी-पानी...

बरखेड़ा पठानी, राजीव नगर व रचना नगर के कई घरो में पानी भरा।
कटारा हिल्स व लहारपुर के पास स्वर्ण कुंज कॉलोनी, राजीव नगर, रचना नगर, सतनामी नगर  में रातभर नहीं सो पाए  लोग।
कटारा हिल्स से बरखेड़ा पठानी आने वाले रास्ते में सड़क पर तीन फीट पानी।
भेल कारखाने में पानी निकालने के लिए दीवार तोड़ना पड़ी।
संतोषी बिहार, सतनामी नगर, रचना नगर, रजत नगर, पटेल नगर, आनंद नगर में रात को घर के अंदर पानी भरने पर नींद खुली लोगों की।
राजीव नगर, अजंता कॉॅम्प्लेक्स में दीवार गिरी, नुकसान नहीं।

अकेले ही बचाई 28 लोगों की जान
नगर निगम में डंपर ड्रायवर नासिर के पास सुबह पांच बजे कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि साकेत नगर के भीतर एक बस्ती में कुछ लोग फंसे हैं। नासिर डंपर लेकर अकेले ही वहां पहुंच गया। 28 लोगों को अकेले ही इन लोगों को पानी से निकाला और उन्हें रैन बसेरा में छोड़ दिया। नासिर ने कहा कि मौके पर जाकर देखा तो बस्ती में तेजी से पानी भर रहा था। यदि दूसरे साधन और साथियों का इंतजार करता तो तब तक काफी देर हो जाती। बच्चे और महिलाएं परेशान हो रहे थे। उसने बच्चों को उठा-उठा कर गाड़ी के भीतर बैठाया और बाकी लोगों को डंपर के ऊपर चढ़ाया।

फ्लाइट्स पर असर की संभावना नहीं, ट्रेनें प्रभावित होंगी
यदि रविवार को तेज बारिश होती है, तब भी फ्लाइट्स पर ज्यादा असर होने की संभावना नहीं हैं। केवल लेटलतीफी हो सकती है। हालांकि ट्रैक पर पानी भरने की स्थिति में शनिवार की तरह ही ट्रेनें घंटों लेट हो सकती हैं। इस बीच रेलवे प्रशासन ने रविवार को कुछ ट्रेनों को बीना व बैरागढ़ तक सीमित करने का निर्णय लिया है।
फास्ट पैसेंजर को भी भोपाल से बीना के बीच निरस्त रखा गया
रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आईए सिद्दीकी ने बताया कि भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस रविवार को भोपाल से बीना के बीच निरस्त रहेगी। यह गाड़ी बीना से ही वापस रवाना की जाएगी। इसी तरह भोपाल से जोधपुर के बीच चलने वाली फास्ट पैसेंजर को भी भोपाल से बीना के बीच निरस्त रखा गया है। यह गाड़ी भी बीना तक आएगी और वहीं से वापस जोधपुर जाएगी। साथ ही इंदौर से हबीबगंज के बीच चलने वाली इंटरसिटी व पैसेंजर को रविवार को बैरागढ़ स्टेशन तक ही सीमित किया गया है। इस तरह यह गाड़ियां बैरागढ़ तक ही आकर वहीं से इंदौर की ओर रवाना हो जाएंगी। हालांकि इन गाड़ियों से भोपाल व हबीबगंज आने वाले यात्री अन्य ट्रेनों से इन स्टेशनों से आ सकेंगे।

'संपत्ति के नुकसान का सर्वे होगा' - पैदल प्रभावित इलाकों में पहुंचे मुख्यमंत्री
राजधानी में अतिवर्षा से पीड़ितों लोगों का शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जायजा लिया। दोपहर चार बजे उन्होंने सबसे पहले स्टेशन के पास पातरा नाला पहुंचकर प्रभावित लोगों से बातचीत की। वे कई इलाकों में पैदल भी गए। इसके बाद वे कोच फैक्ट्री रोड, चांदबड़, खुशीपुरा, अशोका गार्डन और आशिमा माल के पास मुगालिया बस्ती पहुंचे। लोगों ने बताया कि रात से ही मूसलाधार बारिश के कारण ज्यादा परेशानी हुई।

मुख्यमंत्री ने खाने के पैकेट दिए जाने का भरोसा दिलाया
प्रभावित लोगों ने मांग रखी  कि उनके घरों में पानी घुसा है, सुबह से भूखे हैं। खाने का इंतजाम किया जाए। तब मुख्यमंत्री ने खाने के पैकेट दिए जाने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि अस्थाई रूप से उन्हें सुरक्षित जगह पर ठहराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संपत्ति के नुकसान का सर्वे होगा। हर प्रभावित को राहत मिलेगी। सामान के नुकसान का सर्वे करवाकर राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने जायजा लेते समय सभी से कहा कि आगे कोई भी दिक्कत हो तो तत्काल 1079 पर डायल करें। भोपाल में 366 होमगार्ड रेस्क्यू टीम बनाई गई है। नौका और प्रशिक्षित तैराक भी हैं।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news