TOC NEWS
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के पहले ही चरण में 800 से ज्यादा ईवीएम और वीवीपीएटी में गड़बड़ी पाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण के लिए 26,865 ईवीएम और 24,689 कंट्रोल यूनिट व वीवीपीएटी का आवंटन किया गया था।
जिसमें 164 ईवीएम, 714 वीवीपीएटी और 225 कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी पाई जाने की खबर है। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आई, प्रकार की शिकायत के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत दर्ज की है।
ईवीएम इंजीनियर एस आनंद ने ब्लू टूथ और ईवीएम कनेक्शन को इनकार करते हुए कहा कि कुछ ईवीएम में जरूर एरर देखने को मिला था, लेकिन बाद में उनकी जगह वीवीपीएटी को सेटअप कर दिया गया और इसमें सिर्फ 7 मिनट का वक्त लगता है।
वहीं, भरूच जिला कलेक्टर ने इस तरह के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जब कुछ लोगों ने बताया कि वो जिन्हें वोट दे रहे हैं, वो वोट किसी और को जा रहा है। उन्होंने बताया, 'इस शिकायत के बाद जब पोलिंग ऑफिसर ने शिकायतकर्ताओं से वोट टेस्ट करने को कहा तब वे बिना टेस्ट करके ही पोलिंग बूथ से निकल गए। इसका मतलब स्पष्ट है कि वे लोग झूठ बोल रहे थे।'


No comments:
Post a Comment