Tuesday, December 12, 2017

पत्नी को बांझ साबित करने के लिए पति ने रची घिनौनी साजिश, भाभी की बहन से थे अवैध संबंध

पत्नी को बांझ साबित करने के लिए पति ने रची घिनौनी साजिश, भाभी की बहन से थे अवैध संबंध

TOC NEWS// BHAGALPUR
भागलपुर के संप्रीति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-101 में नेहा कुमारी की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में आया है कि नेहा का पति दिनेश रजक उर्फ दिनेश प्रसाद आजाद का उसकी भाभी की बहन से अवैध संबंध थे।
इसलिए पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने पहले उसकी हत्या की और फिर इसे हादसा दिखाने के लिए करंट के शॉक दिए। दिनेश पत्नी नेहा से कोई बच्चा नहीं चाहता था। जबकि नेहा मां बनना चाहती थी। इसलिए दिनेश नेहा को खाने में दवाई मिलाकर देता था ताकि वो प्रेग्नेंट न हो।

पत्नी को खाने में मिलाकर देता था अनडिजायर टेबलेट
नेहा को मां बनने से रोकने के लिए उसका पति दिनेश उसे दो साल तक अनडिजायर टेबलेट खिलाता रहा और इसकी भनक भी उसे नहीं लगने दी। नेहा जब भी गर्भवती होती थी तो दिनेश खुद उसके लिए नास्ता बनाता था।

नेहा इसे अपने और होने वाले बच्चे के प्रति पति का प्यार समझती थी, लेकिन दिनेश इसकी आड़ में अनडिजायर टेबलेट खिलाकर उसे मां बनने से रोक देता था। साल 2015 के जून में शादी के बाद 2016 तक नेहा दो बार प्रेग्नेंट हुई। लेकिन नेहा को बिना बताए दोनों बार दिनेश उसे अनडिजायर टेबलेट देता रहा।
 
नेहा को हो गया था शक
हाल ही में जब पिछले माह वह फिर से प्रेग्नेंट हुई और दिनेश ने फिर वही तरीका अपनाया तो नेहा को शक हुआ। इसी दौरान 18 नवंबर को सुबह के नाश्ते में दिनेश ने नेहा के लिए ब्रेड तैयार किया। लेकिन इस बार दिनेश से चूक हो गई और उसने टेबलेट को ब्रेड के ऊपर ही चूरकर डाल दिया।

जिसे देखते ही नेहा समझ गई। उसकी फोटो लेकर नेहा ने अपने भाई रमेश को वाट्सऐप किया। इसमें उसने बताया कि ये तुम्हारे जीजा की करतूत है। इसे किसी को अभी बताना नहीं। छिपाकर फोटो तुम्हें भेज रही हूं। इस बार मैं नाश्ता नहीं करूंगी और अपने बच्चे को जन्म दूंगी। इसके लिए मुझे घर भी आना पड़ा तो आऊंगी।
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के जख्म


नेहा की हत्या के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में हत्या की आशंका सही साबित हुई है। सूत्रों के मुताबिक, नेहा के शरीर पर एंटी मार्टम और पोस्टमार्टम दोनों तरह की इंज्यूरी मिली है। एंटी मार्टम इंज्यूरी यानी, हत्या से पहले मारपीट के जख्म।

पोस्टमार्टम इंज्यूरी मतलब मौत के बाद शरीर पर किये गए जख्म। पोस्टमार्टम में पता चला है कि मौत के बाद नेहा को करंट लगा कर उसके शरीर पर कई जख्म बनाए गए, ताकि लोगों को लगे कि उसकी मौत एक हादसा है।
 
किसी पिंजरे जैसी चीज में नेहा के गर्दन तक के भाग को घुसाकर करंट लगाया गया है, ऐसी आशंका जताई जा रही है। इस कारण नेहा के गर्दन और गाल पर कई जगह कटने के निशान थे और उससे खून निकल रहा था। इस खुलासे के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि नेहा की मौत करंट लगने से नहीं हुई है, बल्कि साजिश रच कर उसे मारा गया है।

परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना के दौरान ही पति ने नेहा को मार डाला। दिनेश की गर्दन न फंसे इस कारण उसने नेहा के डेडबॉडी पर जगह-जगह करंट लगाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news