toc news
अक्षय कुमार की इस साल सामाजिक मुद्दे से जुड़ी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज़ हुई थी जो लोगो को काफी पसंद आई थी. कम बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई की थी.
वैसे आपको बता दे कि आने वाली साल यानी 2018 की शुरुआत में भी अक्षय कुमार की एक और सामाजिक मुद्दे से जुड़ी फिल्म पैडमैन रिलीज़ होगी. इसके बाद साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की बड़े बजट की फिल्म 2.0 रिलीज़ होगी. अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लम्बी है अक्षय कुमार की करीब 7 फिल्में एक के बाद एक रिलीज़ होने को तैयार है.
अक्षय कुमार की एक और आने वाली फिल्म फिल्म केसरी है जिसे पहले सलमान खान और अक्षय कुमार मिलकर बनाने वाले थे लेकिन इस फिल्म से सलमान खान के पीछे हट जाने के कारण अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच मतभेद भी हो गए हैं हालाकि अब इस फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर मिल कर बनायेंगे. इस फिल्म की हीरोइन के लिए परिणीति चोपड़ा को अप्रोच किया गया था जिसके लिए परिणीति चोपड़ा ने हामी भी भर दी है. गोलमाल 4 की सफलता के बाद परिणीति चोपड़ा को कई फिल्में और मिल गयी हैं जिनमें अक्षय कुमार की फिल्म केसरी भी शामिल है.


No comments:
Post a Comment