Thursday, December 14, 2017

एग्जिट पोल: गुजरात और हिमाचल में बनेगी बीजेपी की सरकार

एग्जिट पोल: गुजरात और हिमाचल में बनेगी बीजेपी की सरकार
toc news
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों पर पूरे देश की निगाह है. गुजरात में दो चरण और हिमाचल प्रदेश में एक चरण हुए मतदान के नतीजे का खुलासा 18 दिसंबर को हो जाएगा. साथ ही यह भी कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी. गुजरात में भाजपा अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखेगी या कांग्रेस उलटफेर करने में कामयाब होगी. इसी तरह हिमाचल में कांग्रेस अपनी साख बचाने में सफल होगी या फिर भाजपा एक और पहाड़ी प्रदेश में कमल खिला पाएगी. मीडिया के एग्जिट पोल में इन दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है.

हिमाचल में इस बार भाजपा सरकार
हिमाचल विधानसभा चुनाव में जनादेश कांग्रेस या बीजेपी में से किसके हक में जाएगा समय न्यूज नेटवर्क और सीएनएक्स मीडिया के एग्जिट पोल में इसका संकेत साफ मिला है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के खाते में इस बार 2012 चुनाव के 38.47 फीसद से तकरीबन 6.93 फीसद बढ़कर 45.40 फीसदी वोट जाने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस के हिस्से में 2012 के वोट शेयर 42.81 से 5.06 फीसद घटकर 37.75 फीसद वोट जाने के संकेत मिले हैं. अन्य के खाते में पिछली बार के 18.72 के मुकाबले 16.85 वोट मिलने का अनुमान है.

सीटों की बात की जाए तो एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार 2012 के विधानसभा के चुनाव के मुकाबले बीजेपी को 16-24 सीटों के फायदे के साथ 42-50 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस 12-18 सीटों के नुकसान के साथ 18-24 सीटों तक सिमट सकती है. अन्य विधायकों की संख्या 2012 की 06 के मुकाबले 00-02 तक ही रहने का अनुमान है. 2012 विधानसभा चुनाव में 36 सीटें हासिल कर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और भाजपा के हिस्से में महज 26 आईं थी.

हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों का क्षेत्रवार आकलन किया जाए तो कांगड़ा क्षेत्र की 25 सीटों में भाजपा को 19 और कांग्रेस को मजह 05 सीट मिल सकती है. मंडी क्षेत्र की 24 में भाजपा को 15 और कांग्रेस को 09 सीटें मिलने का अनुमान है. शिमला क्षेत्र की 19 सीटों में भाजपा का 12 जबकि कांग्रेस का आंकड़ा 06 तक ही सीमित रह सकता है.

एग्जिट पोल के मुताबिक 2017 विधानसभा चुनाव में हिमाचल के शहरी क्षेत्र में भाजपा को 46.12 फीसद तो कांग्रेस को 36.50 फीसद और ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के 44.68 फीसद के मुकाबले कांग्रेस को 39.00 फीसद वोट मिलने की संभावना है.
गुजरात में इस बार भी भाजपा सरकार
गुजरात विधानसभा चुनाव में जनादेश कांग्रेस या बीजेपी में से किसके हक में जाएगा समय न्यूज नेटवर्क और सीएनएक्स मीडिया के एग्जिट पोल में इसका संकेत साफ मिला है. एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक गुजरात में इस बार भी भाजपा सरकार बनने की संभावना है. हालांकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आक्रामक चुनाव प्रचार के चलते भाजपा को 02.85 फीसद वोटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन वोटों के प्रतिशत में इस संभावित कमी का सीटों के तौर उन्हें नुकसान नहीं होता दिख रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को पिछली बार के मुकाबले कमोबेश 5 सीटों का नुकसान या फिर फायदा भी हो सकता है. इसका मतलब यह है कि गुजरात में अब भी मोदी का जलवा बरकरार है, जिन्होंने राज्य में भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार में ताबड़तोड़ कई जनसभाएं कीं.

बीजेपी को इस बार के चुनाव में 2012 के 47.85 फीसद से तकरीबन 02.85 फीसद घटकर 45.00 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस के हिस्से में 2012 के वोट शेयर 38.93 से 03.62 फीसद बढ़कर 42.55 फीसद वोट आने की उम्मीद है. अन्य को पिछली बार के 13.22 के मुकाबले 12.45 वोट मिलने का अनुमान है.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news