Saturday, December 16, 2017

सहज संवाद : संक्रमणकाल से गुजर रहीं है रागात्मक अभिव्यक्तियां

संबंधित इमेज
डा. रवीन्द्र अरजरिया
TOC NEWS
सहज संवाद / डा. रवीन्द्र अरजरिया

साहित्य, संगीत और कला के बिना मनुष्य बिना पूंछ का जानवर होता है, इस वाक्य को कहावत के रूप में चरितार्थ करने वाला वर्ग आज अपनी पहचान तलाशने का प्रयास कर रहा है। साहित्य के नाम पर मनमाना लेखन, संगीत के धरातल पर पश्चिमी वाद्ययंत्रों का शोर और कला के क्षितिज पर अनुशासनविहीन तूलिका ने वर्चस्व जमा लिया है। परम्परागत शैलियां हाशिये के बाहर पहुंचा दी गईं हैं।

रसखान जैसे कवियों, तानसेन जैसे संगीतज्ञों और दामोदर जैसे चित्रकारों को आज ढूंढना पड रहा है जबकि इन शैलियों के सैकडों नहीं हजारों नाम रोजनामचों पर दर्ज हो रहे हैं। गोष्ठियों के नाम पर मिलने वाली सरकारी राशि में एक बडे भाग का बंदरबाट करने की होड सी मची है। ऐसे में भावनात्मक थाथी लेकर समाज का अंग बनने वाली प्रतिभायें आज खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर हैं और लाचार हैं वास्तविक हस्ताक्षर भी, जो अंकुरित प्रतिभाओं को चाहकर भी संरक्षण नहीं दे पा रहे हैं।
इसी लाचारी की पीडा झेल रहे चर्चित कथाकार महेन्द्र भीष्म से अचानक हिंदी साहित्य सम्मेलन के एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई। आयोजन के मुख्य अतिथि की गरिमा से उन्होंने क्या कहें कहानी में अनकही पीडा व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन के बाद वे स्वल्पाहार के दौरान हम से मुखातिब हुए। पुराना परिचय था, सो बिना किसी औपचारिकता के साहित्य जगत को रेखांकित करते हुए चर्चा शुरू हो गई। भूत के सुखद अनुभवों पर वर्तमान के अवरोधों को विवेचना में लिया गया ताकि भविष्य की तस्वीर स्पष्ट हो सके।
धन-बल से भौतिक सुखों की होड में लगी मानवीय काया की विस्त्रित विवेचना करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानसिक संतुष्टि से पलायन किया जा रहा है। शारीरिक विलासता के साधन जुटाये जा रहे हैं। आधुनिकता की अंधी होड में पाश्चात्य की भौडी नकल की जाने लगी है या फिर किसी निर्धन कलम की सशक्त रचना पर स्वयं का नाम लिखकर ढिंढोरा पीटने की नीति अपनाई जा रहा है। दौनों ही स्थितियों को सुखद कदापि नहीं कहा जा सकता। आज संक्रमणकाल से गुजर रहीं है रागात्मक अभिव्यक्तियां।
स्वान्तः सुखाय बनकर रह गया है वास्तविक सृजन। पन्नों पर लिखे अलंकरण, कैनवासों पर चढती गुबार और अभ्यास कक्ष में गूंजती ध्वनियां, आज बूढी सी हो चलीं हैं। उन्हें संरक्षण देने के खोखले दावे तो पडोसिन बुढिया की सेवा से मिलने वाले पदक की तरह हो गये हैं जिस पर इतराती सांसों ने अपनी मृत्यु-सैय्या कराहती मां की जर्जर होती काया को चारपाई के अधटूटे धागों के बीच झूलने के लिए छोड दिया है। उन्हें भावुकता की भंवर से बाहर लाकर धरातल की कठोर धरती का अहसास करते हुए हमने कहा कि यह सब कुछ हिंदी या हमारी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हो रहा है या समूचा विश्व भी इसकी चपेट में है।
अन्य भाषाओं तथा देशों की सजगता के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी में पहचान बनाकर चमकने वाले धरती के लोग भी आज अंग्रेजी के आसमान में उडने लगे हैं। फिल्मी दुनिया से लेकर हिंदी की वकालत करने वाले ठेकेदारों की दुकाने भी अंग्रेजी के तलुये चाटने में गौरव महसूस करती है। आदमी से सितारा बन चुके लोग हिंदी को कमाई का धंधा या मूर्खों को बेचे जाने वाला कचरा सामान बनाने में जुटे हैं। इसके लिए अब माफियागिरी के फारमूले भी आजमाये जाने लगे हैं ताकि स्वतंत्र भारत की बची-खुची सांस्कृतिक विरासत को भी नस्तनाबूत किया जा सके। यह पूरा षडयंत्र योजनावद्ध ढंग से संचालित हो रहा है।
उनकी विवेचना को बीच में ही रोकते हुए हमने बिना भूमिका के समस्या की जड तक पहुंचने की बात कही। राष्ट्रीयता की भावना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वयं की पहचान पर गर्व करने, उसे ही सर्वोच्च मानने तथा वंशानुगत रूप से हस्तांतरित करने की अनिवार्यता के बिना अपनी परम्परागत पहचान को बचा पाना बेहद कठिन है। जापान, चीन जैसे देश आज भी अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों को न केवल जीवित रखे है बल्कि उनको पोषण देकर विकसित करने में भी जुटे हैं। हमारी पुरातन धरोहर आक्रान्ताओं की भेट चढ गई और शेष को चाटुकारों ने फलीदा लगा दिया। अंग्रेजियत के शिकंजे में जकडे गुलामी पर गर्व करने वाले बचे-खुचे अस्तित्व को भी समाप्त करने में जुटे हैं।
संरक्षण के नाम पर आवंटित होने वाली धनराशि तो भाई-भतीजावाद, चमचागिरी और बंदरबाट की तिकडी को भेंट करने के लिए ही आवंटित होती हैं ताकि आंकडों की स्याही से विकास की इबारत लिखी जा सके। दूसरी ओर वास्तविक रचनाकार को अपनी तपस्या के बदले में दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती। जीवकोपार्जन के लिए उसे किसी साधना के अलावा धंधे, नौकरी या फिर छोटे-मोटे व्यवसाय को अंगीकार करना पडता है। वर्तमान परिस्थितियों में रचनाकार मात्र निरीह प्राणी बनकर रह गया है।
चर्चा चल ही रही थी कि तभी फोन की घंटी बज उठी। नम्बर देखा तो अचानक याद आया कि हमारे साथ एक अन्य मित्र भी कार्यक्रम में आये हैं जिन्हें वापिस घर तक पहुंचाने का हमने पहले ही वायदा कर दिया था। वे थोडी दूर खडे मंद-मंद मुस्कुराते हुए हमें व्यंगात्मक नजरों से घूर रहे थे। सो चर्चा को अन्तिम सोपान पर पहुंचाते हुए  हमने इस विषय पर फिर कभी लम्बी बातचीत का वायदा करके भीष्म जी से विदा ली। इस बार बस इतनी ही। अगले सप्ताह एक नये मुद्दे के साथ फिर मुलाकात होगी। तब तक के लिए खुदा हाफिज।
Dr. Ravindra Arjariya
Accredited Journalist
for cont. -
ravindra.arjariya@gmail.com
ravindra.arjariya@yahoo.com
+91 9425146253

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news