TOC NEWS // 11 Dec. 2017
जमशेदपुर: शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पिता जाफर हुसैन ने बेरहमी से 12 वर्षीय नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद घर के पीछे गड्ढा खोदकर बेटी का शव दफना दिया. घटना चांडिल थाना के कपाली ओपी अंतर्गत बाबागुंडी गांव की है. घटना के दो माह बाद नाबालिग की मां शाहिन परवीन ने कपाली पुलिस को बेटी के लापता होने और पति जाफर पर उसे गायब करने का संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज करायी.
सूचना मिलते ही पुलिस ने जाफर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ. रविवार को पुलिस ने जाफर की निशानदेही पर घर के पीछे दफनाया गया नाबालिग का सड़ा-गला शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि मां शाहिन परवीन की शिकायत पर जाफर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जाफर पर एक संबंधी की हत्या का भी आरोप है.
इसके बाद रात में बेटी से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. ऐसा नहीं होने पर जाफर ने बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे दफना दिया. अगले दिन जब शाहिन ने बेटी को गायब देखा, तो जाफर से उसके बारे में पूछा. जाफर ने बेटी को रांची हॉस्टल भेजने व दो-तीन दिन में बात करा देने की बात कही. दो माह तक बेटी से बात नहीं कराने व टाल-मटोल करने पर शाहिन व परिवार के लोगों ने जाफर पर दबाव बनाया. तब जाफर पत्नी शाहिन की भी हत्या करने की धमकी देने लगा. इसके बाद शाहिन ने पुलिस से गुहार लगयी.
पिता ने गला दबाकर बेटी को मारा, अपराध कबूला
शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पिता जाफर ने बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी. शव को छुपाने की नीयत से दफना दिया था. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता जाफर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल लिया है. पिता जाफर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
लाल बिहारी प्रसाद, कपाली ओपी प्रभारी


No comments:
Post a Comment