Toc News
एडल्ट स्टार और स्पोर्ट्स रिपोर्टर मिया खलीफा ने अपने एक बयान से खेल की दुनिया में हलचल मचा दी है। उसने प्रोफेशनल रेसलिंग को शर्मनाक बताया है।
24 साल की खलीफा अपने यूट्यूब शो आउट ऑफ बाउंड में यूएफसी फाइटर रॉन्डा रॉसी के WWE में जाने को लेकर बात कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ये स्टेटमेंट दिया। उनके इस बयान का फॉर्मर WWE रेसलर हरिकेन हेल्म ने करारा जवाब दिया है।
खलीफा ने कहा कि इस गेम में रॉन्डा का करियर खत्म होने वाला है। मेरे मन WWE के लिए कोई सम्मान नहीं है, क्योंकि ये असल स्पोर्ट्स नहीं बल्कि शर्मनाक है। उनके को-होस्ट जिलबर्ट अरेनास ने कहा कि रॉसी का फील्ड चेंज करना एक तय करियर मूव है, जो फायदेमंद साबित होगा।
इस खलीफा ने कहा कि ये शर्मनाक भी है। ये एक असल फाइट से निकलकर सेक्विन यूनिटार्ड (ड्रेस) पहन एक नकली फाइट का हिस्सा बनना है। खलीफा का स्पोर्ट्स गर्ल पर ऐसे सीधे कमेंट की पूरी दुनिया में आलोचना हुई। फॉर्मर प्रो रेसलर और WWE स्टार हरिकेन हेल्म ने उन्हें करारा जवाब दिया।
हेल्म ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं इस बात से बहुत दुखी हूं कि एक एक्स एडल्ट स्टार प्रो रेसलिंग का सम्मान नहीं करती। हालांकि ये उनकी अपनी निजी राय है। उन्हें ये पता होना चाहिए कि वो क्या करती है।

No comments:
Post a Comment