![]() |
| धड़क का ट्रेलर रिलीज़, पहली ही फ़िल्म में किसिंग सीन करके जान्हवी ने मचाया धमाल |
TOC NEWS @ www.tocnews.org
इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'धड़क' का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया। लोग जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर के पहले लुक को देखने का बड़ी बेसब्री से इंतेजार कर रहे रहे थे। ट्रेलर लॉन्च के कुछ ही देर में यू ट्यूब पर इसे लाखो लोगो ने देखा। लोगो को ईशान और जान्हवी की जोड़ी खूब पसंद भी आ रही है। वहीँ कुछ लोग इसे फीका बता रहे है।
Third party image reference
दरअसल फ़िल्म 'धड़क' मराठी की सुपरहिट फ़िल्म 'सैरात' का रीमेक है। सैरात मराठी की अब तक की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म है और पहली सौ करोड़ कमाने वाली फ़िल्म भी है। इस फ़िल्म के गीत 'झींगाट' ने देशभर में खूब धूम मचाई थी। फ़िल्म की जबरदस्त कहानी और अप्रत्याषित अंत ने फ़िल्म को जबरदस्त सफलता दिलाई थी। यही वजह है की जान्हवी और ईशान को लॉन्च करने के लिए करन जौहर ने इस कहानी को चुना।
Third party image reference
Third party image reference
हालाँकि जीन लोगो ने मराठी की सैरात देखी है उन्हें हिंदी की धड़क फीकी सी लग रही है। रिंकी राजगुरु का किरदार निभा रही जान्हवी कही भी रिंकी के बराबर नहीं ठहरती। उनके संवाद और एक्सप्रेशन भी काफी बेजान से लगे। वही ईशान इस बारे में बाजी मार ले गए। लोगो को उनका किरदार खूब भा रहा है।




No comments:
Post a Comment