
TOC NEWS @ www.tocnews.com
ब्यूरो चीफ जबलपुर // प्रशांत वैश्य : 79990 57770
उप पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारा ‘‘महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनषीलता एवं विवेचना’’ विषय पर तीन दिवसीय जोन स्तरीय प्रषिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08.08.18 से 10.08.18 तक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) जबलपुर जोन, जबलपुर स्थित ट्रेनिंग हॉस्टल में आयोजित कराया गया।
जबलपुर. दिनांक 08.08.18 को कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आर.के. अरुसिया (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीतू त्रिपाठी निरीक्षक द्वारा किया गया। इस प्रषिक्षण कार्यक्रम में जोन के 15 जिलों से 26 उपनिरीक्षक एवं 01 निरीक्षक कुल 27 प्रषिक्षणार्थी शामिल हुए।
तीन दिवसीय प्रषिक्षण के दौरान उपनिरीक्षक/निरीक्षकों के द्वारा की जाने वाली विवेचना के स्तर में वृद्धि करने के उद्देष्य से महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध में संवेदनषीलता बरतते हुए रिस्पोंस टाइम को ध्यान में रखकर सूक्ष्म विवेचना करने की जानकारी सेवानिवृत्त उपसंचालक अभियोजन अधिकारी श्री आदेष सराफ द्वारा दी गई।
सहायक संचालक महिला बाल विकास श्रीमती अजय जैन द्वारा कार्यस्थल पर यौन शोषण की षिकायत प्राप्त होने पर विषाखा समिति द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, जे.जे. एक्ट की जानकारी दी गई। सी.सी.टी.एन.एस एवं सायबर क्राइम की विस्तृत जानकारी तथा श्रीमती अनुराधा दीवान प्रभारी वन स्टॉप सेंटर(सखी) द्वारा वन स्टॉप सेंटर की क्रियाविधि प्रषिक्षण के दौरान बताई गई। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी जी.आर.पी जबलपुर श्री अभिषेक दीक्षित एवं ए.डी.पी.ओ जे.एन.पी.ए सागर श्री प्रतीक श्रीवास्तव के द्वारा दण्डविधि संषोधन अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, महत्वपूर्ण केस लॉ, मानव दुर्व्यापार के प्रकरणों की विवेचना विधि बताई गई।
श्री शरद भामकर, एडीजे/सचिव जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी जबलपुर एवं श्री प्रदीप सिंह ठाकुर जिला विधिक सहायता अधिकारी जबलपुर के द्वारा पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत् दी जाने वाली राषि एवं इस योजना का लाभ दिलाने अपनाई जाने वाली प्रक्रिया एवं साक्ष्य अधिनियम की जानकारी प्रदान की गई।
आज दिनांक 10.08.18 को प्रषिक्षण कार्यक्रम का समापन श्री अनंत कुमार सिंह (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारां श्री आर.के. अरुसिया (भा.पु.से) उप पुलिस महानिरीक्षक (महिला अपराध) जबलपुर जोन, जबलपुर की उपस्थिति में किया गया।

No comments:
Post a Comment