Monday, October 8, 2018

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए आदर्श आचरण संहिता का पालन करें सभी राजनैतिक दल व प्रत्याशी- जिला निर्वाचन अधिकारी

Standing Meeting Narsinghpur
TOC NEWS @ http://tocnews.org/
ब्यूरो चीफ गाडरवाराजिला नरसिंहपुर // अरुण श्रीवास्तव : 91316 56179
नरसिंहपुर, 08 अक्टूबर 2018. आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2018 के अंतर्गत स्टेंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभय वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी राजनैतिक दल व प्रत्याशी आदर्श आचरण संहिता का पालन करें एवं इसमें सहयोग करें।       
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा- 2018 के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा 6 अक्टूबर को कर दी गई है। इसी के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। चुनाव की अधिसूचना 2 नवम्बर को जारी होगी और 9 नवम्बर तक नामांकन जमा किये जा सकेंगे। फार्मों की जांच 12 नवम्बर को होगी और 14 नवम्बर को नामवापसी के साथ ही प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। मतदान 28 नवम्बर को और मतगणना 11 दिसम्बर को होगी। जिले के 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 27 सितम्बर 2018 की स्थिति में कुल 7 लाख 62 हजार 845 मतदाता निर्वाचक नामावली में शामिल हैं। सभी मतदाताओं को फोटो इपिक उपलब्ध करा दिये गये हैं। जिले में 1012 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन फार्म प्राप्त किये जायेंगे।
आदर्श आचरण संहिता राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों के अतिरिक्त शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगी। राजनीतिक दल/ अभ्यर्थी अपने चुनाव अभियान के लिए छपवाये गये पम्पलेट व पोस्टर में मुद्रक और प्रकाशक का नाम आवश्यक रूप से अंकित करायें। प्रचार सामग्री के मुद्रण से पहले शपथ पत्र अनिवार्य रूप से भरें। शपथ पत्र में दो गवाहों के हस्ताक्षर हों। पुलिस अधीक्षक डीएस भदौरिया ने आदर्श आचरण संहिता के अक्षरश: पालन पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि वाहनों पर बगैर अनुमति के प्रचार सामग्री नहीं लगाई जावे, इसके लिए अनुमति लेना होगी। रैली, जुलूस आदि के लिए भी पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। अनुमति पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि धर्म, जाति, वर्ग के आधार पर मत याचना निषेध है। श्री भदौरिया ने कहा कि नवरात्रि और धार्मिक आयोजनों को राजनैतिक प्रचार- प्रसार का साधन नहीं बनाया जाना चाहिये।    बैठक में बताया गया कि किसी भी निजी संपत्ति पर झण्डे, बैनर, नारे व पोस्टर लगाने से पहले सम्पत्ति मालिक की अनुमति लेना आवश्यक होगा। साथ ही अभ्यर्थी को एक घोषणा पत्र भरना होगा, जिसमें सम्पत्ति मालिक के हस्ताक्षर हों। नामांकन से पूर्व सभी अभ्यर्थियों को नवीन बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य होगा।           
बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले में कोलाहल प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधान प्रभावशील हैं। साथ ही धारा 144 भी लागू की गयी है, जो निर्वाचन की समाप्ति तक प्रभावशील रहेगी। इनसे संबंधित प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जावे। सम्पूर्ण निर्वाचन अवधि के दौरान निर्वाचन प्रचार- प्रचार के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के वाहन आदि पर रखे गये लाउड स्पीकर का प्रयोग ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच किसी भी स्थान पर नहीं किया जा सकेगा। इसमें स्पष्ट किया गया कि सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर ही लाउड स्पीकरों का उपयोग किया जा सकेगा।       
किसी भी रैली, वाहन, जुलूस, सभा, लाउड स्पीकर आदि के लिए सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना होगी। इस संबंध में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी प्रशांत सोनी ने बताया कि विभिन्न प्रकार की अनुमति लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा एप लांच किया गया है। इस एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति ली जा सकेगी। सभी प्रकार की अनुमति पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। ऑनलाइन अनुमति के अलावा पूर्व की तरह ऑफलाइन आवेदन देकर भी अनुमति प्राप्त की जा सकेगी।       
इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए सी- विजिल एप लांच किया है, इसे गूगल प्ले- स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऑनलाइन दर्ज शिकायत पर 100 मिनिट के भीतर कार्रवाई होगी। प्रो. सीएस राजहंस ने आदर्श आचरण संहिता के प्रमुख बिंदुओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।       
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर कलेक्टर जे समीर लकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, रिटर्निंग अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news