TOC NEWS @ http://tocnews.org/
ब्यूरो चीफ खुरई खिमलासा , जिला सागर // भैलेन्द्र कुर्मी : 9993159460
- दर्जनों पेड़ काटे, शासकीय नाले पर किया अतिक्रमण
- ऊपर बिजली टावर हेवी लाइन एंव ११हजार केवी लाईन और नीचे आवासीय कॉलोनी
बीना- देहरी रोड पर एक ऐसी अवैध कॉलोनी को निर्माण किया जा रहा है जिसको मौत की कॉलोनी कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी। मोतीचूर नदी के किनारे डूब क्षेत्र में आने वालेी जगह मे प्रिंस कॉलोनी के नाम से निर्माण किया जा रहा है जहां पर कॉलोनी के ऊपर से हेवी बिजली टावर लाइन एवं 11 हजार केवी की लाइन निकली है
दरअसल बीना के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मे पहले से ही अवैध कालोनियों का जाल फैला हुआ है जिनका अभी तक बैधीकरण नहीं हो पाया है जिसके बाद फिर भी प्रशासन की ढील के चलते बीना -देहरी रोड पर एक ऐसी अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है जिसे मौत की कॉलोनी कहना किसी भी तरह से अतिशयोक्ति नहीं होगा।
मोतीचूर नदी के किनारे प्रिंस कॉलोनी के नाम से जिस कॉलौनी का निर्माण किया जा रहा है जो जगह बारिस के मौसम में पूरी तरह से डूब जाती है और उसी जगह के ऊपर से हेवी बिजली टावर लाइन एवं 11हजार केवी की बिजली लाईन निकली है उसके बावजूद भी कॉलोनाइजर प्रशासनिक ढील का फायदा उठाते हुए धड़ल्ले से अपनी कॉलोनी का निर्माण करने में लगे हुए हैं
कोलीनाईज़रों ने पहले तो दर्जनों शीशम और नीम के पेड़ों को काटा फिर सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर लिया। और प्रशासनिक अधिकारी आंखों में पट्टी बांधकर तमाशा देखने मे लगे हुये है। एेसा नहीं है कि प्रशासन को इस अवैध कॉलोनी की भनक तक न हो। क्योंकि प्रशासन की सह के बिना अवैध कॉलौनी का निर्माण संभव नहीं है।
फिलहाल मामला सामने आने के बाद एमपीईबी के अधिकारी हेवी बिजली टावर एंव 11 हजार केवी लाइन के नीचे कॉलौनी निर्माण के संबध मे कॉलोनी नाईजरो को नोटिस देने की बात कर रहे है वही बीना एसडीएम डीपी दुबेदी जल्द ही कार्रवाई की बात कह रहे हैं



No comments:
Post a Comment