Tuesday, October 9, 2018

विधायक मुनमुन ने की किसान परिवार से धोखाधड़ी : खुराना

विधायक मुनमुन राज कुमार खुराना के लिए इमेज परिणाम


TOC NEWS @ http://tocnews.org/
सिवनी । मृत किसान के परिजनों को दस लाख रूपये की राशि दिलाये जाने की घोषणा के बाद भी किसान के परिजनों को अब तक राशि नहीं मिल पायी है। सिवनी विधायक दिनेश राय के द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी की गयी है। उक्ताशय के आरोप जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार खुराना ने लगाये हैं।
जिला काँग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जकी अनवर खान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सरकारी और प्रशासनिक लापरवाही के चलते आत्म हत्या करने वाले किसान स्वर्गीय संत कुमार सनोडिया के परिजनों को 10 लाख रूपये की सहायता राशि दिये जाने की घोषणा के बाद ग्रामीणों एवं किसानों का आंदोलन समाप्त करवा लेने के बादविधायक दिनेश राय के द्वारा मृतक के अंतिम संस्कार के समय ग्राम भण्डारपुर उपस्थित जन समुदाय के बीच यह घोषणा की गयी थी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी बात हो चुकी है और 03 अक्टूबर को सहायता राशि 10 लाख का एक मुश्त चैक मृतक किसान के परिवार को दे दिया जायेगा।
 
विज्ञप्ति में जिला काँग्रेस अध्यक्ष राज कुमार खुराना ने आरोप लगाया है कि 05 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिवनी प्रवास के दौरान सहायता राशि के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गयी और आज तक मृतक संत कुमार सनोडिया के परिजनों को सहायता राशि प्रदान नहीं की गयी है।
विज्ञप्ति के अनुसार प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन से 05 लाख रूपये ही स्वीकृत किये गये हैं। उक्त घटना क्रम को अत्याधिक दुर्भाग्यपूर्ण एवं किसान विरोधी बताते हुए जिला काँग्रेस अध्यक्ष राज कुमार खुराना ने इसे विधायक दिनेश रायशासन – प्रशासन के द्वारा की गयी धोखाधड़ी निरूपित किया है।
बताया गया है कि स्व.संत कुमार सनोडिया की आत्म हत्या के बाद किसानों में भारी रोष व्याप्त थाजिसे लेकर किसानों ने बटवानी चौक पर लगभग पाँच घण्टो तक जिला काँग्रेस कमेटी के नेत्तृत्व में आंदोलन किया था। किसानों के रोष को देखते हुए विधायक दिनेश राय के द्वारा प्रदेश सरकार से तत्काल 05 लाख रूपये की आर्थिक सहायता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 05 अक्टूबर को सिवनी आगमन पर 05 लाख रूपयेइस प्रकार कुल 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की गयी थी।
विज्ञप्ति के अनुसार परन्तु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने इस संबंध में कार्यवाही करने के स्थान पर संत कुमार को आत्महत्या के लिये उकसाने की घटना की जाँच के नाम पर किसान तथा जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार स्वयं को किसान पुत्र ओैर अपने आपको किसानों का मसीहा बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक श्री राय ने जहाँ एक ओर आत्महत्या की घटना को साजिश बताकर जाँच कराने की बात कहकर उसके मुआवजे के अधिकार को कमजोर किया वहीं दूसरी ओर मृतक के परिवार वालों को सांत्वना के लिये दो शब्द कहना भी आवश्यक नहीं समझा।
विज्ञप्ति के अनुसार यह पूरा प्रकरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक दिनेश राय के किसान विरोधी आचरण को प्रमाणित करता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news