Friday, March 11, 2016

जिला कारागार में छापे के दौरान बंदियों के पास से मिले 80 मोबाइल फोन

Present by - toc news
बैरकों की तलाशी के दौरान लावारिश हालत में मिले मोबाइल की जांच शुरु
विरोध में कैदियों ने किया भूख हड़ताल, जिला प्रशासन एलर्ट
पूर्व की घटनाओं में भी हो कैदियों ने जेल पर कर लिया था कब्जा
रिपोर्ट : हसनैन कमर दीपू
जौनपुर (एसएनबी)। जिला कारागार में गुरुवार की देर रात अधीक्षक शैलेंद्र मित्र के नेतृत्व में सभी बैरकों में अचानक छापेमारी कर जेल में बंद कैदियों की तलाशी ली गयी तो अफरा तफरी मच गयी। मौके से जेल अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक मोबाइल व सिम बरामद करने का दावा किया है हालांकि सूत्रों की मानें तो जेल के अंदर करीब 70 से अधिक मोबाइल काम कर रहे थे। इस बारे में जेल अधीक्षक से जब बात की गयी तो उन्होंने इस बात को स्वीकारा कि एक बंदी के पास से मोबाइल बरामद हुआ है और उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं करीब एक दर्जन मोबाइल जेल के अंदर लावारिश पड़े हुए मिले है जिसकी जांच की जा रही है। उधर इस छापेमारी से नाराज होकर जेल में बंद कैदियों ने भूख हड़ताल शुरु कर दी जिससे जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े 11 बजे जेल अधीक्षक शैलेंद्र मित्र अपनी टीम के साथ अचानक सभी बैरकों में पहुंचकर सो रहे कैदियों को उठाकर तलाशी लेना शुरु कर दिया तो पूरे बैरक में हड़कम्प मच गया। तलाशी का शुक्रवार की सुबह पाँच बजे तक चला। आनन-फानन में जिन-जिन कैदियों के पास मोबाइल मौजूद था वे इधर उधर फेंकने लगे। सूत्रों की मानें तो जेल के अंदर करीब 70 से अधिक मोबाइल काम कर रहे थे हालांकि जेल प्रशासन ने 12 मोबाइल बरामद होने की बात स्वीकारी है जिसमें से एक बंदी के पास से बरामद हुआ है। इसके पूर्व भी जौनपुर जेल सुर्खियों में रह चुका है। कैदियों व बंदीरक्षकों के बीच हुई मारपीट के चलते एक बंदीरक्षक व एक कैदी की मौत भी हो चुकी है और कुछ महीना पूर्व 48 घंटे तक जेल पर कैदियों का कब्जा रहा है जिनसे निबटने के लिए जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। ऐसे हालात में इतनी संख्या में मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंच रहे है ये चिंता का विषय है। गौरतलब है कि इस जेल के अंदर श्रमजीवी बम विस्फोट के आरोपी ओबैदुर्रहमान सहित कई गंभीर धाराओं में बंद अपराधी मौजूद है। ऐसे हालात में जेल के अंदर से मोबाइल का संचालित होना कहीं न कहीं जेल प्रशासन से मिली भगत का प्रमाण मिलता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिये गये है और एक बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है। उधर कैदियों ने न तो सुबह नाश्ता किया और न ही दोपहर व रात का खाना खाया हालांकि जेल अधीक्षक का कहना हैं कि कुछ बंदियों ने भोजन कर लिया था और पूरे मामले में नजर बनाये हुए है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news