Toc NEWS
जालंधर (शौरी): गांधी कैंप की रहने वाली एक विवाहिता अपने पति से इतनी आहत हुई कि उसने अपनी जीवन लीला खत्म करने के लिए मिट्टी का तेल पी लिया।
पीड़िता बेबी पत्नी नीरज कपूर निवासी गांधी कैंप ने बताया कि उसके 2 बच्चे हैं। उसकी लव मैरिज हुई थी। लेकिन बाद में पता चला कि नीरज के इलाके की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इस बाबत उसने अपनी मां राज रानी को बताया तो उसकी मां उक्त महिला के पास इस बाबत बातचीत करने गई।
इस बात से गुस्सा होकर उसका पति घर से चला गया तो उसने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। आखिरकार 9 माह बाद पति घर लौटा। बेबी ने बताया कि कल उसने पति के मोबाइल फोन में उक्त महिला की अपने पति के साथ तस्वीरें देखीं जिनमें उसने शादी का चूड़ा पहना हुआ था। पति से पूछा तो उसने कहा कि उसने उसके साथ शादी कर ली है। इस बात से हताश होकर उसने मिट्टी का तेल पी लिया।
No comments:
Post a Comment