Present - toc news
प्रियंका चोपड़ा आज एक बड़ा नाम बन गया है। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी प्रियंका के काम को सराहा जाता है। इस मुकाम तक पहुंचने में प्रियंका के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं, जिनको इस अभिनेत्री ने सहा और सही जवाब भी दिया। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही विवादों से बारे में जो प्रियंका चोपड़ा से जुड़े।
प्रियंका ने की थी आत्महत्या की कोशिश
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू की ओर से उन्हें लेकर किए गए दावों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जाजू के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। जाजू ने यह दावा किया था कि प्रियंका ने अपने संघर्ष के दिनों में तीन बार कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था।
इस महीने की शुरुआत में कई ट्वीट कर जाजू ने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने 2002 में अपने कथित प्रेमी असीम मर्चेंट की मां की मौत के बाद कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की थी।
करीना कपूर से कैट फाइट
करीना कपूर के साथ प्रियंका की कैट फाइट जगजाहिर है। करण जौहर के शो पर करीना ने प्रियंका को उनके बोलने के स्टाइल पर तंज करते हुए पूछा था कि ऐसा स्टाइल उन्होंने कहां से सीखा। जवाब में प्रियंका ने कहा था जहां से उनके पति सैफ अली खान ने सीखा है।
प्रियंका के घर 'सेक्स रैकेट' का भंडाफोड
नवम्बर 2014 को प्रियंका चोपड़ा के वर्सोवा वाली जमीन के एक फ्लोर पर करिश्मा स्पा एंड ब्यूटी सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला था कि जिस फ्लोर पर स्पा था वह प्रियंका चोपड़ा का है।
उप्स मोमेंट की शिकार हुई
प्रियंका चोपडा को एक नहीं कई बार उप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा है। मुंबई में अपना तीसरा एलबम 'ब्लू फ्रॉग' रिलीज करने पहुंची प्रियंका परफॉरमेंस देने के लिए मंच पर बॉर्डरोब मॉल फंक्शन का शिकार हो गई।
शाहरुख के साथ जुड़ा नाम
प्रियंका चोपड़ा को लेकर यह अफवाह उड़ी थी कि वह किंग खान के परिवार में दरार डालना चाहती थी। 'डॉन' की शूटिंग के बीच प्रियंका शाहरुख के बेहद करीब आ गई थी। गौरी को जैसे ही यह पता चला ,उन्होंने शाहरुख को सचेत किया । तब से अब तक प्रियंका और शाहरुख किसी फिल्म के लिए साथ नहीं आए हैं।
No comments:
Post a Comment