TOC NEWS
इलाके में अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाने वाले मनोज पर कुछ दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन तब वो बच गए थे।
महाराष्ट्र में एक कांग्रेस कॉरपोरेटर की मंगलवार रात (14 फरवरी) बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिस नेता की हत्या की गई उनका नाम मनोज म्हात्रे है। वह मुंबई से 20 किलोमीटर दूर स्थित भिवांडी में रहते हैं। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मनोज महात्रे भिवंडी नगरपालिका में कांग्रेस के सभागृह नेता थे। उनकी हत्या की कोई वजह और आरोपियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है।
पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात में लगी हुई है। भिवंडी में अंजुर फाटा इलाके के निवासी मनोज म्हात्रे की हत्या की वारदात को अंजाम उनकी इमारत की बिल्डिंग में रात 9.43 बजे दिया गया। इमारत में लगी सीसीटीवी में साफ दिखाई पड़ रहा है कि मनोज महात्रे पार्किग में अपनी कार खड़ी कर जैसे ही लॉबी में आते हैं, दो लोग उन पर गोली चला देते हैं, जिससे बाद वह जमीन पर गिर जाते हैं और पीछे से आए हमलावर उन पर कई बार कुल्हाड़ी से हमला करने लगते हैं। इस दौरान एक दो लोग इस जघन्य हत्याकांड को होते देखते भी हैं, लेकिन डर कर भाग खड़े होते हैं।
| मनोज महात्रे भिवंडी नगरपालिका में कांग्रेस के सभागृह नेता थे। |
हत्यारों के भागने के बाद खून से लथपथ मनोज महात्रे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को शक है कि आपसी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। इलाके में अपनी दबंग छवि के लिए जाने जाने वाले मनोज पर कुछ दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन तब वो बच गए थे। पुलिस को सीसीटीवी से हत्यारों की तस्वीरें तो मिल गई हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि 8 जनवरी को बिहार के पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने राज्य में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, भावनचक गांव निवासी जद(यू) नेता मुकेश कुमार सिंह सुबह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी बाढ़ थाना क्षेत्र के ढेलवा गोसाईं मोहल्ले के पास दो-तीन अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी थी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी।
नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज:

No comments:
Post a Comment