![]() |
मॉडल चित्र |
TOC NEWS // TIMES OF CRIME
कालागढ़ / कोटद्वार. उसके मन में अपनी पति के लिए इतनी नफरत थी कि खुलासा करने वाली पुलिस भी चौंक गई। कबूलनामे में महिला ने बताया कि पहले उन्होंने उसका गला काटा फिर पेट फाड़ डाला। 18 जुलाई की रात हुए पौड़ी के सुनील हत्याकांड का कालागढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
जानिए, कैसे दिया वारदात को अंजाम
कालागढ़ के थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि सुनील कुमार और नीतू में एक साल से विवाद चल रहा था और वह धनौरा मंडी जेपीनगर स्थित अपने मायके में रह रही थी। सुनील उसे गुजारा-भत्ता दिया करता था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। विवाह से पूर्व से ही नीतू का अकबरपुर पट्टी नौगांव सादात जेपीनगर निवासी सुंदरलाल उर्फ गुडडू से प्रेम संबंध थे।
जांच में पता चला कि सुनील नीतू के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वह मायके में रहने लगी। एक दिन नीतू ने अपने प्रेमी सुंदर से उसे सुनील से छुटकारा दिलाने की बात कही। इस पर सुंदरलाल ने जेपीनगर निवासी सुखवीर सिंह उर्फ ऐबदार से चालीस हजार में सुनील को मरवाने की सुपारी दे दी।
घटना के दिन सुंदरलाल और जेपीनगर निवासी अंकित कुमार 18 जुलाई को बाइक से कालागढ़ पहुंचे। रात में करीब 11 से 12 बजे के बीच उन्होंने सुनील के आवास पर जाकर जाली को काटकर दरवाजा खोल दिया और अंदर जाकर सुनील का गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही उसके पेट को भी काट डाला। बदमाशों ने जिस कपड़े से खून से लथपथ हाथ साफ किए थे, उसे उन्होंने सूखास्रोत में फेंक दिया दिया था। अपराध के लिए उपयोग में लाई गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
No comments:
Post a Comment