Monday, December 11, 2017

मध्यप्रदेश में शीघ्र ही अवैध कॉलोनियाँ होंगीं वैध : श्रीमती माया सिंह

TOC NEWS // ग्वालियर | 10-दिसम्बर-2017           

मध्यप्रदेश सरकार सम्पूर्ण प्रदेश में अवैध कॉलोनियों को वैध करेगी। इसके लिये सरकार ने नीति निर्धारित कर ली है। निर्धारित नीति का मुख्यमंत्री द्वारा भी अनुमोदन कर दिया गया है। प्रदेश में शीघ्र ही अवैध कॉलोनियों को वैध करने का अभियान चलाया जायेगा। अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिये शीघ्र ही भोपाल स्तर पर नगरीय प्रशासन अधिकारियों की एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जायेगा। यह बात प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने रविवार को ग्वालियर में विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण समारोह के दौरान कही।    

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने रविवार को वार्ड क्र.-30 के अनुपम नगर एक्टेंशन में लगभग 17 लाख रूपए की लागत से निर्मित डाम्बरीकरण सड़क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने डीडीनगर वार्ड क्र.-18 की सात सड़कों में विधायक निधि से 13 लाख रूपए की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़कों का लोकार्पण किया। श्रीमती माया सिंह ने वार्ड क्र.-18 में भी रामदयाल नगर निवासियों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।     
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि ग्वालियर के निवासियों के लिये केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। ग्वालियर में जहाँ अमृत परियोजना से हर घर को पानी और सीवर की सुविधायें मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है वहीं शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अनेक कार्य प्रारंभ हो गए हैं
श्रीमती माया सिंह ने कहा कि दीनदयालनगर को हम समस्याविहीन नगर बनायेंगे। यहाँ पर अच्छी सड़कें, बेहतर पार्क, सीवर और पानी की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगीं। क्षेत्रवासियों के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में कचरा प्रबंधन के लिये भी कार्य प्रारंभ हो गया है। ईको ग्रीन कंपनी के माध्यम से घर-घर से कचरा एकत्र करने के साथ ही कचरे से बिजली बनाने का कार्य भी शीघ्र ही प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में भी पिछले सर्वेक्षण में ग्वालियर का स्थान बेहतर रहा है। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि इस वर्ष की रैंकिंग में ग्वालियर अव्वल आए। इसके लिये हम सबको मिलकर प्रयास करना होंगे।     
वार्ड क्र.-30 अनुपम नगर में डाम्बरीकरण सड़क के लोकार्पण अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, महिला नेत्री श्रीमती प्रमिला वाजपेयी, मण्डल अध्यक्ष श्री विजय सक्सेना, क्षेत्रीय पार्षद श्री जितेन्द्र यादव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।     
वार्ड क्र.-18 दीनदयालनगर के सी-सेक्टर में सात सड़कों के लोकार्पण अवसर पर एमआईसी मेम्बर श्री धमेन्द्र राणा, वार्ड क्र.-18 के पार्षद श्री जबर सिंह, वार्ड क्र.-19 के पार्षद श्री बलवीर सिंह, रेखा त्रिपाठी, अंजना मिश्रा एवं गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे। 

रामदयाल नगर के निवासियों को सीवर और पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने वार्ड क्र.-18 के रामदयाल नगर में पहुँचकर रहवासियों से भेंट की। रहवासियों द्वारा कॉलोनी में सीवर और पेयजल की समस्या से अवगत कराया। श्रीमती माया सिंह ने रहवासियों को आश्वस्त किया कि अमृत परियोजना के तहत कॉलोनी में सीवर और पानी की लाईनें डाली जायेंगीं। इसके पश्चात ही लोगों को पानी और सीवर की समस्या से स्थायी निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पानी और सीवर की लाईन डलने के पश्चात ही कॉलोनी की सड़क का निर्माण भी निगम द्वारा कराया जायेगा। श्रीमती माया सिंह ने कॉलोनीवासियों को यह भी आश्वस्त किया कि कॉलोनी के पार्क को निगम द्वारा व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news