Monday, December 11, 2017

घटिया दर्जे के निमार्ण के चलते ताप्ती बैराज फूटा तो तबाही का जिम्मेदार कौन होगा!

माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति ने सीएम हेल्प लाइन में दर्ज कराई शिकायत

TOC NEWS // बैतूल, रामकिशोर पंवार
अमृत सिटी योजना के तहत 195 मीटर लम्बा बैराज लगभग 6 करोड़ की लागत से ग्राम ठेसका के पास ताप्ती नदी पर बन रहा है। बैतूल जिला मुख्यालय के शहरवासियों के लिए पेयजल का इंतजाम करने के लिए मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर ताप्ती नदी के बीच में बनने वाले बैराज के निमार्ण कार्य में बरती जा रही लापरवाही तथा घटिया दर्जे की निमार्ण सामग्री तथा गुणवत्ता के अभाव में नदी पर बनने वाले बैराज का भविष्य खतरे में पड़ गया है। 

ताप्ती नदी पर बनने वाले बैराज के निमार्ण को लेकर माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति की ओर से सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि 6 करोड़ की लागत से बनने वाले बैराज के लिए नपा एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी के अभाव में ठेकेदार के कर्मचारी एवं सुपर वाइजरो से निमार्ण कार्य करवाया जा रहा है। 

समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर पंवार ने नगर पालिका बैतूल में आरटीआई लगा कर निमार्ण एजेंसी से लेकर उसकी पूरी निमार्ण कार्य योजना की जानकारी मांगी है। समिति ने आरोप लगाया कि निमार्ण एजेंसी इस तथ्य को नजर अंदाज कर रही है कि मामूली सी बाढ़ में बैतूल परतवाड़ा रोड़ पर ताप्ती पर बना पूल कंपन करने लगता है। 

ऐसी स्थिति में जब बैराज को ताप्ती के जल के साथ - साथ उसके वेग को भी रोकना पड़ेगा तब वह ताप्ती के वेग एवं ताप्ती नदी में बाढ़ एवं बहते जल के साथ बनने वाले भंवरो के प्रहार को कैसे रोक पाएगें। ताप्ती नदी के पानी के वेग के चलते चंदोरा बांध फूटने के बाद भारी तबाही एवं जनहानी हो चुकी है। पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली बैतूल जिले की एक मात्र मैदाननी नदी ताप्ती ने अपने तेज वेग जल प्रवाह के चलते जिले में 250 किमी के प्रभाव क्षेत्र में सैकड़ो फीट गहरे डोह बना डाले है। 

इस नदी ने पहाड़ो का और मैदानो का जिलस ढंग से चीर हरण किया उसे देख कर यह नहीं लगता कि वर्तमान समय में जिस ढंगसे ताप्ती पर 195 मीटर लम्बे बैराज का निमार्ण किया जा रहा है वह बच पाएगा। ताप्ती नदी के किनारे पर बनाए गए इंटक वेल के निमार्ण कार्य में बरती गई जल्दबाजी के कारण इसके भविष्य पर सवाल उठने लगे है। बैतूल नगर के जल संकट को देख कर ताप्ती नदी के पानी से सप्लाई करने के लिए नपा से अमृत सिटी योजना के तहत 6 करोड़ का बैराज बनना है। 

पिछले साल जुलाई 2016 में इस प्रोजेक्ट के वर्क आर्डर हो गए थे। रायपुर की चंद्रा निर्माण कंपनी ने 7 महीने बाद जनवरी 2017 में काम शुरू किया। अभी बेस बनना शुरू ही हुआ था की बारिश आ गई और जुलाई 2017 में काम रुक गया था। अब पानी उतरने के बाद दोबारा तकनीकी विशेषज्ञ एवं जिम्मेदार अधिकारियों एवं नपा के इंजीनियरो की गैर मौजूदगी में निमार्ण काम शुरू किया जा रहा है जिसके चलते आशंका के बादल मण्डराने लगे है। 

बारिश शुरू होने के बाद जुलाई में निर्माणाधीन बैराज का बेस पानी में डूब गया था। 12 एमएम की लोहे की सलाखें भी पानी में डूबकर बहाव के कारण मुड़ गई थीं। इस कारण उस समय काम रुक गया था। अब पानी कम होते ही काम शुरू किया गया है। 195 मीटर लंबाई के बैराज की दिवारो के लिए कालम खड़े किए जाने है उनकी जमीनी गहराई कम होने की वजह से कितना भी मजबूत बेस पानी के वेग के सामने टिक नहीं पाएगा। 9 मीटर की ऊंचाई वाले बैराज के लिए जमीन में कम से कम पांच से सातत मीटर के गहरे कालम खड़े किजाने थे जिसमें लोहे की राड़ो की लम्बाई एवं चौड़ाई भी मापदण्ड के अनुरूप नहीं है। 

श्री पंवार ने अपनी शिकायत में इस बात को लेकर कई ज्वलंत सवाल उठाए है। नपा को 6 करोड़ के बैराज के लिए जल संसाधन विभाग तकनीक विशेषज्ञो की मदद तब तक लेनी थी जब तक निमार्ण कार्य पूरा न हो जाए। वर्तमान समय में जिस जगह निमार्ण कार्य किया जा रहा है वहां पर पत्थरो की सीला पर मात्र दो से तीन फीट गहरे कालम खड़े करके 9 मीटर की ऊंचाई वाले 195 मीटर लम्बे बैराज का निमार्ण किया जा रहा है जिसमें तल की क्षमता इतनी अधिक होगी की ताप्ती नदी के बहते जल की थपेड़े एवं लहरे बैराज का नामो निशान मिटा देगी। 

श्री पंवार ने इस बारे में बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल को भी घटिया दर्जे के बैराज निमार्ण को लेकर अपनी शिकायत दर्ज की है। श्री पंवार ने कहा कि नपा एवं निमार्ण एजेंसी सौ रूपये के स्टाम्प पर लिखित वचनबद्ध शपथ पत्र प्रस्तुत करे कि यदि भविष्य में ताप्ती बैराज के चलते होने वाली किसी भी प्रकार की जनहानी एवं धनहानी के लिए वे जवाबदार रहेगें। श्री पंवार पूरे मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री से भी चर्चा करने जाएगें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news