TOC NEWS
मध्य प्रदेश सरकार मैं जब से निजीकरण हुआ है जब से लोग बिजली बिलों से परेशान हैं तमाम योजनाओं और दावों के बावजूद किसानों की आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है.
अब राज्य के हरदा जिले में एक किसान ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. बिजली बिल वसूली के लिए कोर्ट से नोटिस मिलने को किसान की खुदकुशी की वजह बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम अबगांवकला में रहने वाले 60 वर्षीय किसान दिनेश पांडे ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. किसान रविवार शाम से घर से लापता था और सोमवार सुबह भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कमल अजमेरा के खेत में बने कुएं में उसका शव मिला.
मृतक किसान के पास ढाई एकड़ जमीन थी. किसान पर बिजली बिल का 9,111 रुपए बकाया था. इसी राशि की वसूली के लिए 12 दिसंबर को लोक अदालत में उसकी पेशी थी.
बताया जा रहा है कि कोर्ट का नोटिस लेकर पुलिस किसान के घर पर पहुंची थी. इसी बात को लेकर वह काफी परेशान था. मृतक किसान के बेटे ने बताया कि फसल खराब होने की वजह से पिता काफी परेशानी के दौर से गुजर रहे थे. आर्थिक संकट के चलते वह खुद भी किराने की दुकान पर काम करने को मजबूर है.
वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर बकाया राशि के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. गांव के उपसरपंच गणेश राम जाट ने बताया कि मृतक किसान की माली हालत ठीक नहीं थी. फसल नहीं होने से पहले से ही किसान परेशान थे और अब बकाया बिल के लिए बिजली विभाग के अफसर भी दबाव डाल रहे है.
किसान की खुदकुशी से जुड़ा मामला होने की वजह से कोई भी अफसर इस पर खुलकर बात करने के लिए राजी नहीं है. वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.


No comments:
Post a Comment