TOC NEWS
जल्द ही लोकसभा और भाजपा से इस्तीफा दे चुके नाना पटोले ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में चुनाव रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया |
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाये | उन्होंने दावा किया कि उनसे मिलने के लिए गए वरिष्ठ सांसदों के साथ उन्होंने ‘अभद्र’ व्यवहार किया था.
रैली को संबोधित करते हुए पटोले ने कहा कि उन्होंने भाजपा से अलग होने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के मुद्दों को सुलझाने में नाकाम रहे | वे स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के अपने वादों पर भी कायम नहीं रहे|
महाराष्ट्र के भंडारा-गोंडिया संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि एक बार पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पर गए वरिष्ठ सांसदों के साथ उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था | गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता नाना पटोले ने 8 दिसंबर को घोषणा करते हुए लोकसभा सदस्यता और बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था |
इसके बाद से ही वे लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर हमलावर बने हुए हैं | उन्होंने इससे पहले भी पीएम मोदी पर अत्यंत पिछड़ा वर्ग और किसानों के फायदे के लिए कार्य नहीं करने के आरोप लगाए थे |

No comments:
Post a Comment