Tuesday, March 8, 2011

'जेल में वॉर्डन ने मुझे सबके सामने नंगा कर दिया'


8 Mar 2011,


Pc0062200.jpg
जेल से छूट कर आईं महिला कैदियों ने मीडिया को सुनाई आपबीती। (TOI)
मदुरै।। तमिलनाडु के जेलों में सजा भुगत चुकीं कुछ महिला कैदियों ने जेल के वॉर्डन्स पर टॉर्चर करने और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। ये महिलाएं कुछ ही समय पहले तमिलनाडु की अलग-अलग जेलों से सजा काटकर बाहर आईं हैं। महिलाओं का कहना है कि जब वे जेलों में बंद थीं तो वॉर्डन्स उन्हें गंदी गालियां देते और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करते थे। एक कैदी ने यहां तक कहा कि उसे वॉर्डन ने सबके सामने नंगा कर दिया। सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डिवेलपमेंट नामक संस्था ने जेल की सजा काट चुकीं महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं 3 पूर्व महिला कैदियों ने जेल के नारकीय अनुभव के बारे में मीडिया से बताया।

मदुरै के अन्नैयुर गांव की परमेश्वरी ने बताया कि उन्हें उनके अंकल कविरासु के साथ 16 फरवरी 2010 को रामनाथपुरम के कडालाडी से गिरफ्तार किया था। कुछ दिनों के बाद पुलिस ने उनके अंकल को एक एनकाउंटर में मार दिया और उन पर चोरी का झूठा केस बना कर जेल भिजवा दिया। पुलिस को डर था कि परमेश्वरी अगर बाहर रहेगी तो उसके चाचा के झूठे एनकाउंटर का पर्दाफाश हो जाएगा। परमेश्वरी ने बताया कि पुलिस उन्हें त्रिची की महिला जेल लेकर गई जहां उन्हें 23 फरवरी 2010 से 7 जून तक रखा गया।

परमेश्वरी ने बताया कि मुझे वॉर्डन ने दूसरे कैदियों के सामने नंगा कर दिया और गंदी गालियां भी दीं। वह मेरी जिंदगी का सबसे खराब अनुभव था। जब कैदियों पर ढाए गए इस जुल्म के बारे में आईजी (जेल) वी. के. त्रिपाठी से टाइम्स ऑफ इंडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं इस बारे में कोई शिकायत करती हैं तो मामले की जांच की जाएगी।

वहीं, एक और पूर्व महिला कैदी मुनीअम्माल (50) और एम. मुथ्थुलक्ष्मी ने बताया कि उन्हें जेल की सजा के दौरान नारकीय अनुभव हुआ। मुनीअम्माल चोरी और मुथ्थुलक्ष्मी अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में जेल में बंद थीं। दोनों पूर्व महिला कैदियों ने बताया कि जेल में उन्हें खाने को पानी जैसा दाल मिलता था और उनके हिस्से के अंडे और दूध उनके बच्चों को दिए जाते थे। एक ही अंडे को दो टुकड़ों में बांटकर उनके बच्चों को दिया जाता था। एक ही सेल में आठ-आठ कैदियों को रखा जाता था जहां एक कोने में छोटा सा टॉइलेट था और सेल में कोई प्रिवेसी नहीं थी।

कार्यक्रम के संचालक एम. जीवा ने बताया कि उन्होंने 15 कैदियों की जीवनशैली की स्टडी की है। कैदियों ने उनसे जेल के अनुभवों में काफी कुछ बताया है। महिला कैदियों के लिए राज्य भर में कोई जेल सुरक्षित नहीं है। जेल की सजा के दौरान उन्हें नरक से भी बदतर जीवन गुजारना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news