ब्यूरो प्रमुख// राजेश रजक (सागर // टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरो प्रमुख से सम्पर्क 94065 56846
toc news internet chainal
ब्यूरो प्रमुख से सम्पर्क 94065 56846
सागर। शहर के खुरई ग्राम में 2 मार्च को एक नाबालिग को बीना ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पकड़े भी नहीं गए और शनिवार की रात एक और नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म की घटना सामने आ गई। जिस समय सागर रेंज के आई.जी.जी.पी. सिंह एवं एस.पी. वी.के. सूर्यवंशी थाना परिसर में जनसंवाद की बैठक ले रहे थे, उसी समय दुष्कर्म से पीडि़त आदिवासी नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर रही थी। शनिवार की रात पीडि़त लड़की सहोद्रा बाई राय वार्ड स्थित अपने घर पर मौसी एवं भाई के साथ सो रही थी और उसके माता पिता किसी काम से शहर के बाहर गए हुए थे। लगभग 1 बजे में निस्तार के लिए जब वह बाहर गई तो आरोपी जाहर सिंह पिता गजब सिंह कुचवांदिया उसे चाकू की नोंक पर धमका कर अपने घर ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक लारेंस खेस ने बताया कि पीडि़त लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 363,366,376,342,323 एवं 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय थाने में आई.जी. एवं एस.पी. भी मौजूद थे। लगातार हो रहे दुष्कर्मों के संबंध में पूछे जाने पर आई.जी. श्री सिंह ने पुलिस बल में कमी के साथ-साथ पुलिस कार्य प्रणाली को भी कुछ हद तक जिम्मेदार माना है।
No comments:
Post a Comment