|
राष्ट्र-चिंतन
विष्णुगुप्त की कलम से स्वामी असीमानंद और हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा खड़ा कर मुस्लिम आतंकवाद पर पर्दा डालने वाली एनआईए और गृहमंत्री पी चिदम्बरम की धीरे-धीरे पोल खुलने लगी है। अब यह साफ होने लगा है कि वोट की राजनीति के तहत कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद का प्रत्यारोपण किया है जबकि मुस्लिम आतंकवाद पर उदासीनता की नीति अपना कर देश के अंदर हुए कई आतंकवादी घटनाओं में निर्दोष जिदंगियों को ग्राह्य बनाने में मदद की है। बाटला हाउस के आतंकवादियों के पक्ष में कांग्रेस कैसे खड़ी थी और आतंकवाद का कारखाना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कैसे मुस्लिम आतंकवाद की महिमा मंडित की थी और संरक्षण दिया था। यह भी जगजाहिर है। हिन्दू आतंकवाद का प्रत्यारोपित हौव्वा खड़ा कर मुस्लिम आतंकवाद पर उदासीनता बरतने की नीति देश की सुरक्षा और एकता के लिए घातक है। कश्मीर से शुरू हुआ मुस्लिम आतंकवाद की पाठशाला आज देश के कोन-कोने में स्थापित हो चुका है। बिहार, उत्तर प्रदेश, आध्रप्रदेश,कर्नाटक और तमिलनाडु मुस्लिम आतंकवाद का गढ़ बन चुके हैं। केरल में पापुलर फ्रॅन्ट ऑफ इंडिया (पाएफआइ) नामक एक ऐसा मुस्लिम संगठन है जो राजनीतिक वेश में आतंकवाद का चेहरा है। पीएफआई द्वारा एक प्रोफेसर के दोनों हाथ काटने की घटना को कैसे भुलाया जा सकता है। मुस्लिम आतंकवाद के कई नाम और कई चेहरे हैं। पर सभी का एक ही लक्ष्य भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना है और इस्लामिक शरीयत लागू कराना है। इसके लिए उनके जेहाद में निर्दोष जिंदगियां शिकार होती हैं, इसमें उन्हें कोई गैर कानूनी या गैर इस्लामिक नहीं लगता है। स्वामी असीमानंद के एक पत्र ने जो तथ्य सामने रखे हैं उसके निहितार्थ गंभीर हैं। असीमानंद के पत्र से यह जाहिर होता है कि केन्द्रीय गृहमंत्रालय एनआईए का उसी प्रकार से दुरूपयोग कर रही है और पॉकेट सुरक्षा जांच एजेंसी बना छोड़ा है जिस प्रकार से सीबीआई का हथकंडा केन्द्रीय सरकार और केद्रीय गृहमंत्रालय अपने विरोधियों के खिलाफ आजमाती है। इसके अलावा मनावाधिकार का एकांकी प्रश्न भी प्रमुखता से प्रकट होता है। अब यहां सवाल यह उठता है कि स्वामी असीमानंद के पत्र के तथ्य क्या है और उनके पत्र से एनआईए जैसी सभी सुरक्षा एजेंसियों की झूठ और प्रत्यारोपित कहानी किस प्रकार से बेपर्द होती हैं। दरअसल स्वामी असीमानंद ने राष्ट्रपति,गृह सचिव, सुप्रीम कोर्ट, और विभिन्न हाईकोर्ट के प्रमुखों के नाम एक पत्र लिखा है। पत्र में साफतौर पर कहा गया है कि एनआईए की टीम उनके साथ जबरदस्ती और धमकी से झूठ कहलवाया है। स्वामी असीमानंद के अनुसार एनआईए की टीम ने उनका उत्पीड़न किया और लगातार यातनाएं दी गयी। एनआईए की टीम पहले ब्लैकबोर्ड पर लिखते थे और उन्हें याद कर न्यायालय में बोलने के लिए विवश किया गया। एनआईए ने यह भी धमकी दी थी कि अगर उसके अनुसार तथ्य न्यायालय में नहीं रखे तो उसके परिवार वालों को तबाह कर दिया जायेगा और उनकी मां के सामने ही उसके कपड़े उतार दिये जायेंगे। लगातार यातनाओं की पीड़ा ने स्वामी असीमानंद को एनआईए के हां में हां मिलाने के लिए और हिन्दू आतंकवाद की बात स्वीकारने के लिए मजबूर किया है। समझौता एक्सप्रेस में हुई बम विस्फोट की घटना में भी असीमानंद कोे फंसाने के लिए एनआईए ने जो तथ्य रखें हैं वे झूठ पर आधारित है। समझौता एक्सप्रेस बम विस्फोट के तुरंत बाद ही पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन ‘लश्कर ए तैयबा‘ ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। ‘लश्कर ए तैयबा‘ के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया था। लश्कर ए तैयबा के गिरफ्तार आतंकवादियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। इन तीनों का नार्को टेस्ट भी हो चुका है। समझौता बम विस्फोट कांड के आतंकवादियों को धन दाउद इब्राहिम ने उपलब्ध कराया था। जब लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने समझौता एक्सप्रेस बम कांड में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली थी तब उस बम विस्फोट कांड में असीमानंद की भूमिका कैसे हो सकती है। एनआईए ने कई जांचों को घाल-मेल करने में लगी रही है। असीमानंद ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि एनआईए समझौता एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड, मालेगांव बम कांड और अजमेर बम कांड के विभिन्न नमूनों के साथ छेड़छाड़ कर रही है या फिर छेड़छाड़ कर चुकी है। असीमानंद ने यह भी सवाल उठाया है कि उन्होंने जो बातें नहीं की है उसे भी एनआईए की टीम ने लिखकर न्यायालय में रख दिया है। मालेगांव के आतंकवादियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पर असीमानंद या फिर प्रज्ञा ठाकुर को जमानत क्यों नहीं? मालेगांव के मुस्लिम आतंकवादियों को इसलिए जमानत मिल गयी कि जांच एजेंसियों ने न्यायालय में जमानत का विरोध नहीं किया और मुस्लिम आतंकवादियों की रिहाई पर रजामंदी दिखायी। मालेगांव के मुस्लिम आतंकवादियों ने मालेगांव विस्फोट कांड में अपनी भूमिका स्वीकारी थी। मालेगांव बम विस्फोट कांड में जांच एजेंसियां पहले यह मान चुकी थी कि इस घटना में मुस्लिम आतंकवादियों का हाथ है। असीमानंद ने कई बार अपनी जमानत की याचिका न्यायालय में दी है पर जांच एजेंसी एनआईए ने हर बार असीमानंद की जमानत का विरोध किया है। यही कारण है कि असीमानंद को जमानत नहीं मिल पा रही है। असीमानंद अगर जमानत पर जेल से बाहर होते तो गुनहगार नहीं होने का सबूत आसानी से दे सकते थे। एनआईए के झूठ का पर्दाफाश कर सकते थे। एनआईए को भी यह मालूम है कि असीमानंद के बाहर होने का अर्थ उनके झूठ से पर्दा हटना होगा। इसीलिए एनआईए की टीम किसी भी स्थिति में असीमानंद को जेल से बाहर नहीं आने देना चाहती है। असीमानंद ही नहीं बल्कि प्रज्ञा ठाकुर के साथ भी एनआईए और अन्य सुरक्षा जांच एजेंसियां ज्यादतियां ही नहीं कर रही हैं बल्कि जेल से बाहर नहीं आने देने के लिए षडयंत्र भी रच रखी गयी हैं। जिस मालेगांव विस्फोट कांड में प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार कर हिन्दू आतंकवाद का वीजारोपण किया गया है उसकी सच्चाई भी अब सामने आने लगी है। प्रज्ञा ठाकुर पर महाराष्ट्र एटीएस ने जो भी अरोप लगाये थे उसकी सच्चाई कोर्ट में प्रमाणित नहीं हो पा रही हैं। महाराष्ट्र एटीएस के सभी दांव अब उल्टे ही साबित हो रहे हैं। न्यायालयों की लगातार टिप्पणियां यह कहती हैं कि महाराष्ट्र एटीएस ही नहीं बल्कि एनआईए हिन्दू आतंकवाद को लेकर खतरनाक खेल खेल रही है। अब सवाल यह उठता है कि प्रज्ञा ठाकुर को जमानत क्यों नहीं मिल रही है। दरअसल प्रज्ञा ठाकुर पर ‘मकोका‘ लगा हुआ है। मकोका के कारण ही प्रज्ञा ठाकुर को जमानत नहीं मिल रही है। मकोका कानून हटने से प्रज्ञा ठाकुर को जमानत मिल सकती थी। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार है। जब कांग्रेस-एनसीपी की सरकार ने खुद प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार करा कर हिन्दू आतंकवाद का हौव्वा खड़ा किया है तब कांग्रेस-एनसीपी सरकार प्रज्ञा ठाकुर पर से मोकाका हटायेगी? यह उम्मीद हो ही नहीं सकती है। एनआईए हो या सीबीआई या फिर अन्य कोई सुरक्षा जांच एजेंसियां, ये सभी सरकार के इशारे पर ही चलती हैं और सत्ता के एजेंडे को आगे बढ़ाती हैं। केन्द्र की कांग्रेस सरकार का मुख्य एजेंडा तुष्टिकरण की नीति है और तुष्टिकरण की नीति के तहत मुस्लिम आबादी का वोट हासिल करना। मुबंई हमले के तुरंत बाद कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति चली थी और उसका लाभ भी कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनाव में मिला था। कांग्रेस आखिर हिन्दू संवर्ग को इतना आसान शिकार क्यों समझती है। वास्तव में कांग्रेस को मालूम है कि हिन्दू आतंकवाद का प्रत्यारोपित हौव्वा खड़ा करने के बाद भी हिन्दुओं का मत उसे चुनावों में मिलता रहेगा और मुस्लिम आबादी की एकजुटता उसके पक्ष में होगी। अगर हिन्दू संवर्ग की एकता होती तो कांग्रेस क्या कोई भी राजनीतिक दल हिन्दुओं को आतंकवादी ठहराने की हिम्मत नहीं कर सकता था। असीमानंद या प्रज्ञा ठाकुर का उनका हिन्दू होना ही गुनाह है जिसकी सजा वे भुगत रहे हैं। |
Wednesday, December 21, 2011
स्वामी असीमानंद पर एनआईए की खुलती पोल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
टॉप न्यूज़
Popular Posts
dhamaal Posts
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।
कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )
पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )
कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036
क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )
SUPER HIT POSTS
TIOC
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,
प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
Mobile No
98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।
http://tocnewsindia.blogspot.com
यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा. हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।


No comments:
Post a Comment