ब्यूरो प्रमुख // अखिलेश लोधी (ललितपुर// टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरो प्रमुख से संपर्क:- 9956580294
ललितपुर . जिले मे खुले आम लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टरो पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। ऐसे कई जगहों पर बैठे झोला छाप डॉक्टर कई लोगो को अपना शिकार बनाते जा रहे है। यहा के डॉक्टर कहते है कि हमारा कोई कुछ नही विगाड़ सकता हम एम.बी.बी.एस डॉक्टरों को भी फैल कर देते है। झोलाछाप डॉक्टर खुले आम अपना काम कर रहे है। लोगो ने बताया की झोलाछाप डॉक्टरो से कई बार स्वस्थ्य लोगों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन डॉक्टर साव अपने आपको ज्ञानि डॉक्टर समझकर इंजेक्शन एवं दवाईयॉ देता रहता है। झोला छाप डॉक्टर एक झोले मे दवाईयां और इंजेक्शन रखे रहता है। बेखोफ लोगो को दवाईयां इंजेक्शन लगाता रहता है।
शासन के नियमों की धज्जियॉ उडा रहे है। न ही शासन की बातो को ध्यान मे रखता है और न ही जनता की उसे सिर्फ अपनी फीस से मतलब है। टाइम्स ऑफ क्राईम की टीम जब बानपुर के पास ग्राम विदौरा पहुंची तो वहॉ पर झोलाछाप डॉक्टर नरेश यादव नाम का एक झोलाछाप डॉक्टर मिला तब उसको देखा तो झोला मे इंजेक्शन और दवाईयां और कुछ सीरप रखे था। तब हम लोगो ने उससे उसकी डिग्री व प्रमाण पत्र की बात कही तो वह धमकी देने लगा कहने लगा की अगर हमारी जॉच की तो लटठों से मारेगे। ऐसे झोलाछाप डॉक्टर बेखॉप बगैर प्रमाण-पत्र के घूम रहे है। लोगो ने कहा की नरेश डॉक्टर पर कार्य वाही करवाने की कृपा करे।
No comments:
Post a Comment