नरसिंहपुर जिले में अवैध वसूली में यातायात प्रभारी की सहभागिता
ब्यूरो प्रमुख // मनीष साहू ‘बन्टी’ (नरसिंहपुर //टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरो प्रमुख से संपर्क:- 9424995001
ब्यूरो प्रमुख से संपर्क:- 9424995001
नरसिंहपुर. नरसिंहपुर जिले के यातायात विभाग से नगर का प्रत्येक व्यक्ति प्रभावित है। यातायात प्रभारी के सामने दो पहिया वाहनों की चैकिंग की जाती है। जिसमें मुहं देखी कार्रवाई को अंजाम दिया जाता है। सिमें अधिकतर वाहन पर तीन व्यक्ति सवार हो कर निकल जाते है। परन्तु उन ग्रामीणों को शिकार बनाया जाता हैं जो की किसी कार्य हेतु शहर आते है। उन्हे रोक कर चार्ज रशीद फाड कर वसूली की जाती है। वसूली में 100-50 की राशि दर्शाई जाती है। जबकी उक्त वाहनों से 200 से 1000 की वसूली की जाती हैं। शहर के अन्य भोलेभाले लोगों को भी इसी तरहा की कार्रवाई का शिकार बनाया जाता है। वाहन की चैंकिग जिसमें लानसेंस, इंसोरेंस, लाईट आदि की चैकिंग ना करते हुए अपने कर्तव्यों का हनन करते है। इन कर्तव्यों में यातायात का अमला सक्रीय भुमिका निभाता है। जिससे यातायात विभाग की हर दिन मानों दीपावली मनाई जाती है। इसी तरह शहर के मुख्य मार्ग मैन रोड पर पसरा हुआ अतिक्रमण इस बात की गवाई देता है कि यातायात कितना सक्रीय है। अतिक्रमण से परेशान लोगों ने नगर कभी व्यवस्थि हो सकता है यह कल्पना करना ही छोड दिया। अवैध वसूली में स्वंय यातायात प्रभारी अपना पूरा सहयोग प्रदान कर रहे है।
वसुली करने के लिए सुभाष पार्क चौराहा, स्टेशन रोयरा रोड़, करेली नरसिंहपुर को जोडने वाले रास्ते पर विशेष रूची रखी जाती है।
No comments:
Post a Comment