Saturday, December 17, 2011

अब समय आ गया है कि बैतूल के भी भाग्य का फैसला हो जाए

toc news internet channal
अब समय आ गया है कि बैतूल
के भी भाग्य का फैसला हो जाए
बैतूल,(रामकिशोर पंवार): जबसे बालाघाट को छत्तिसगढ़ राज्य में शामिल करने की वकालत शुरू हुई है तबसे बैतूल जिले के भी भाग्य के फैसले पर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार को विचार करना चाहिए। बैतूल जिले की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार की जा रही उपेक्षा के एक नहीं सैकड़ो प्रमाण बताए जा सकते है। कभी सीपीएण्ड बरार स्टेट का अंग रहे बैतूल जिले का एतिहासिक एवं पौराणिक लगाव विदर्भ राज्य से रहा है। विदर्भ के राजा विराट के साले कीचक द्वारा बनाया गया अस्तबल एवं व्यायाम शाला कीचकधरा में थी जो कि वर्तमान में बैतूल जिले एवं महाराष्ट्र के सीमवार्ती जिले अमरावति की सीमा पर स्थित है जिसे चीकलधरा के नाम से पुकारा जाता है। विदर्भ की राजकुमारी दमयंती एवं राजा नल की कहानी बैतूल जिले में स्थित मासोद के तालाब से आज भी बयां होती है। पाडंव ने अपना अज्ञातवास बैतूल जिले के सालबडऱ्ी क्षेत्र की गुफाओं में काटा है। इस स्थान से ठहराव के बाद पाडंव कीचकधरा गए थे। जहां पर विदर्भ के राजा विराट के साजे कीचक का वध भीम ने किया था। बैतूल जिले की आबहवा एवं रहन सहन तथा पहनावा विदर्भ संस्कृति से मिलता - जुलता है। यहां पर खेती से लेकर अन्य सभी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां विदर्भ से मिलती - जुलती है। इस जिले में विदर्भ के संतो एवं महात्माओं का आम जनमानस पर गहरा प्रभाव रहा है। बैतूल जिले में अखंड भारत का केन्द्र बिन्दु है। यहां पर सूर्यपुत्री मां ताप्ती एवं चन्द्रपुत्री मां पूर्णा का जन्मस्थान है। यहां पर कुरूवंश के संस्थापक राजा कुरू की मां ताप्ती एवं पिता राजा सवरण का मिलन भी हुआ था। बैतूल जिले का विदर्भ से लगाव के पीछे मध्यप्रदेश सरकार की जिले के प्रति लगातार उपेक्षा प्रमुख कारण रही है। प्रदेश सरकार बैतूल जिले को अपना अंग नहीं मानती है इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि प्रदेश गान में सभी पर्वतो नदियो का उल्लेख किया गया है लेकिन सतपुड़ाचंल में बसे बैतूल की पर्वतमाला सतपुड़ा एवं जिले की प्रमुख पवित्र नदियो ताप्ती एवं पूर्णा का जिक्र तक नहीं है। पर्यटन विभाग एवं लोक संस्कृति विभाग द्वारा बनाया गया हमारा मध्यप्रदेश एवं पर्यटन विभाग के गीतो एवं वीडियो में बैतूल जिले के जंगलो से लेकर पर्यटन स्थलो तक की उपेक्षा की गई है। उस स्थान को भी प्रदेश सरकार अपने यशागान में भूल गई जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री इको टूरिज्म का नाम देते है। कुकरू की हसीन वादियो से लेकर बैतूल जिलें के गोण्ड राजाओं के इतिहास तथा बैतूल जिले में आजादी के आंदोलन एवं उसके पूर्व के सभी एतिहासिक तथ्यो को नजर अंदाज करने का प्रयास किया गया है। जिले में मौजूद से पारस पत्थर की कहानी से लेकर गुरू नानक देव के मां ताप्ती की जन्मस्थली में ठहरने की गाथा को भी सरकार इस कदर भूली है कि अब जिले के लोगो को लगने लगा है कि ऐसे प्रदेश से जुडऩे से क्या फायदा जो उसे अपना अंग ही नहीं मानता है। भारत वर्ष में छोटे-छोटे पृथक राज्यों की मांग कर रहे विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने मिलकर नेशनल फेडरेशन बनाया जिसका नाम नेशनल फेडरेशन फॉर न्यू स्टेट्स रखा गया. हाल ही में दिल्ली के कन्च्यूशनल क्लब में इसी संस्था के बैनर तले आन्ध्र प्रदेश से तेलंगाना, बंगाल से गोरखा, महाराष्ट्र से विदर्भ व उत्तर प्रदेश से बुंदेलखंड, ब्रज प्रदेश (पश्चिमी उत्तर प्रदेश), अवध और पूर्वांचल के प्रतिनिधियों ने एक साथ मिलकर अपने -अपने पृथक राज्यों की मांग को लेकर अपनी-अपनी आवाज बुलंद की जिसमें तेलंगाना से पी निरुप रेड्डी, गोरखा से मनीष गतांक व श्रीमती दिल कुमारी भंडारी (पूर्व सांसद ) ,विदर्भ से अनिल जी (विधायक) , बुंदेलखंड से राजा बुंदेला , ब्रज प्रदेश से डा0. के .एस.राना , दुर्ग विजय सिंह भैया , अशोक शर्मा , अवध से मार्कंडेय प्रसाद सिंह और पूर्वांचल से डा0.संजयन त्रिपाठी, अशोक चौबे, मनोज भावुक व कुलदीप श्रीवास्तव के प्रतिनिधित्व में सैकड़ों बुद्धिजीवियों , समाजसेवियों , साहित्यकारों , कलाकारों व पत्रकारों ने शिरकत किया और अपने- अपने विचार रखे। बैतूल जिले में भी पृथक विदर्भ राज्य की मांग में जिले को शामिल करने की मांग की सुगबहाट शुरू हो गई है। बैतूल जिले का राजनैतिक इतिहास देखा जाए तो जिले के पहले लोकसभा सदस्य भीखूलाल चांडक विदर्भ क्षेत्र से थे जो इंडियन नेशनल कांग्रेस से 1951 में लोकसभा सदस्य चुने गए। बैतूल जिले की राजनैतिक गतिविधियो में विदर्भ के नेताओ का जिले में काफी हस्तक्षेप रहा है। जिले का अधिकांश कारोबार एवं रोजगार नागपुर से जुड़ा हुआ है। जिले के सभी रेल्वे स्टेशन सेंट्रल रेल्वे नागपुर डिवीजन एवं जिले की कोयला खदाने वेस्टर्न कोल फिल्ड नागपुर से संबधित रही है। जिले में सक्रिय मां ताप्ती जागृति मंच बैतूल ने विदर्भ के शेर कहे जाने वाले विदर्भ वीर जामंतराव धोटे के द्वारा शुरू की गई मांग को अपना समर्थन देकर आने वाले समय में इसे जनआन्दोलन का रूप देने की मुहीम शुरू कर दी है। 

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news