Friday, September 2, 2016

15 साल की बच्ची को हारमोंस के इंजेक्शन लगवा कर बेचा जिस्म की मंडी में..

Toc News
देवास। 15 साल की बिना माँ बाप की एक मासूम लड़की के लिए उसका पढाई में तेज़ तर्रार होना ही दुर्भाग्य का कारण बन गया। नवी कक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने पर इस बच्ची के फोटो अख़बारों में छपे। अख़बार में फोटो देख कर इस लड़की के ही एक रिश्तेदार ने साजिशपूर्वक पहले तो पढाई के लिए अपने साथ रखा बाद में वक्त से पहले जवान बनाने के लिए इंजेक्शन और दवाइयां दे कर मासूम के जिस्म की बोली लगवा दी। पुलिस ने दिल दहला देने वाली यह घटना को अंजाम देने वाले तीन दरिंदों को खरीद फरोख्त, दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उस शातिर महिला की भी धरपकड़ की कोशिश की जा रही है जिन्होंने इस मासूम को जिस्म की मण्डी में बेच दिया।

दरअसल महाराष्ट्र के अमरावती के एक गाँव की रहने वाली 20 साल की पीडिता के पिता की मौत जब लड़की 6 साल की थी तब हो गयी थी। दो साल बाद उसकी माँ का भी देहांत हो गया। उसके बाद वह पाने नाना के साथ रहने लगी। 9वीं कक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने पर पीडिता के महाराष्ट्र के अखबारों में फोटो क्या छपे, दरिंदों की नज़र उस पर पड़ गयी। पीडिता की एक रिश्तेदार उसे गांव से अमरावती महाराष्ट पढ़ाने के लिए ले गयी। बाद में इसी महिला ने रूपयों की खातिर पीडिता को एक अन्य महिला को बेच दिया।

पीडिता को इस महिला ने इंदौर, महू, सेंधवा और गुजरात, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के खरीददारों को पीडिता को दिखाया। 15 साल की उम्र और पीडिता का दुबला पतला शरीर देख कोई भी उसकी उंची बोली लगाने को तैयार नहीं हुआ। लिहाजा उस महिला ने पीडिता को वक्त से पहले जवान करने के लिए हार्मोंन्स के इंजेक्शन लगवाये और दवाईयां देने लगी। देखते ही देखते पीडिता अब 16 साल की उम्र में 20 साल की दिखने लगी।

देवास जिले के खातेगांव के हार्डवेयर व्यापारी राहुल सेठी को पीडिता पसंद आ गई और उसने उस महिला से 70 हजार रूपये में खरीद लिया। पीडिता को घर में बंद कर उसके साथ ज्यादती की जाने लगी । राहुल ने लोगों को पीडिता को अपनी पत्नी बताया। पीडिता को बंद कमरें में रखा गया जहां पर उसने कई बार आत्महत्या करने की कोशिस भी की गयी।

किस्मत को नियति समझकर पीडिता ने हालातों से समझौता कर लिया विगत 9 अगस्त को जब पीडिता घर से बाहर आई तो लौटने पर दरवाजे नहीं खुले, पीडिता भागकर पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि घर के दरवाजे नहीं खोले जा रहे, पुलिस ने पीडिता को सुरक्षित स्थान पर रखा और सुबह पीडिता को घर छोड़ा। रात को पीडिता ने केरोसीन डालकर आत्महत्या करने की कोशिस की । किसी ने 100 डायल को फोन किया और पुलिस ने पीडिता को थाने लाई जहां पर सब इंसपेक्टर रविता चौधरी द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई । इस काउंसलिंग के दौरान पीडिता ने पुलिस को को क्रूरता की दास्तान सुनाई तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीडिता का मेडिकल करवाया गया जिसकी रिपोर्ट देखकर  पुलिस के रौंगटे खड़े हो गए। पीडिता के नाजूक हिस्सों में सिगरेट से दागे जाने के निशान थे। बेरहमी से हुई ज्यादती की दास्तान उसकी एम.एल.सी. रिपोर्ट कर रही थी साथी ही उसे हारमोंस के इंजेक्षन और दवांए देने की भी पुष्टि भी रिर्पोर्ट से हुई।

पुलिस ने मामले में राहुल सेठी उसके पिता राजू सेठी को बगैर देर गवांए गिरफ्तार कर लिया,वहीं पीड़िता पीडिता की निशानदेही पर महाराष्ट्र के अमरावती में छापामार कार्यवाही की गई जहां से लड़कियों का व्यापार करने वाली महिला फारार हो गई। लेकिन उसका बेटा हाथ लग गया जिसे गिरफतार कर लिया गया। बचे हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम अभी भी महाराष्ट्र की खाक छान रही है ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news